scorecardresearch
 

'दुआओं का असर, पहले से बेहतर हैं द‍िलीप कुमार': सायरा बानो

द‍िलीप कुमार की सेहत की जानकारी देते हुए सायरा बानो ने बताया, दिलीप साहब की सेहत में पहले से काफी सुधार है. सबकी दुआओं के लिए हम शुक्रगुजार है.

Advertisement
X
सायरा बानो-द‍िलीप कुमार
सायरा बानो-द‍िलीप कुमार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत के बाद बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. द‍िलीप कुमार की सेहत की जानकारी देते हुए सायरा बानो ने बताया, "दिलीप साहब की सेहत में पहले से काफी सुधार है. मेड‍िकल र‍िपोर्ट में न‍िमोन‍िया होने की बात सामने आई है. सबकी दुआओं के लिए हम शुक्रगुजार है"

फिलहाल दिलीप कुमार उम्र से संबंधित कुछ बीमारियों से जूझ रहे हैं. स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स ने उनकी पत्नी सायरा बानो से कहा है कि अगले 48 घंटों तक दिलीप कुमार को सख्त निगरानी में आईसीयू में रखा जाएगा. उनके वाइटल पैरामीटर्स स्थ‍िर हैं, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में रहना होगा. डॉक्टर्स के अनुसार, दिलीप कुमार नैज़ल फीड पर हैं. उनको जो खाना दिया जा रहा था, वह बड़ी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा होने लगा था. डॉक्टर्स का मानना है कि उन्हें मुंह से किसी तरह का खाना नहीं दिया जाना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि बुधवार शाम दिलीप कुमार के हैंडल से ट्वीट करके उनकी खराब सेहत की जानकारी दी गई थी. ट्वीट में ल‍िखा था, "साब मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, सीने में दर्द और चेस्ट में इंफेक्शन की वजह से वो असहज महसूस कर रहे थे. वो बेहतर हो रहे हैं. उन्हें आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. "

द‍िलीप कुमार की उम्र 95 साल है. द‍िलीप कुमार काफी वृद्ध हो चुके हैं, वो आजकल सार्वजन‍िक मौकों पर नजर नहीं आते हैं. अपने घर में ही रहते हैं, उनकी देखरेख पत्नी सायरा बानो करती हैं. प‍िछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई द‍िग्गज द‍िलीप कुमार के घर जाकर उनकी सेहत का जायजा लेते रहे हैं.  

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement