scorecardresearch
 

FILMWRAP: साकी साकी पर संजय दत्त का आया जवाब, गिरफ्तार हुए एजाज खान

बॉलीवुड जगत की आज की सभी दिलचस्प खबरों के लिए पढ़िए FILMWRAP

Advertisement
X
संजय दत्त
संजय दत्त

अक्षय कुमार ने बाढ़ से परेशान असम के लोगों की मदद के लिए चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू ऑपरेशन्स को 2 करोड़ रुपये दान किए हैं. अपनी फिल्म मिशन मंगल के ट्रेलर लॉन्च के समय एक रिपोर्टर ने अक्षय के इंसानों के साथ-साथ जानवरों के भी भले के बारे में सोचने की तारीफ की.

करिश्मा कपूर फिलहाल लंदन में अपने परिवार संग खूब सारा समय बिता रही हैं. करिश्मा सोशल मीडिया पर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब उन्होंने अपनी बहन करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर के साथ एक नई तस्वीर साझा की है.

अक्षय कुमार पिछले दो दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. हालांकि उनकी आने वाली फिल्म मिशन मंगल एक ऐसी फिल्म है जिसे लेकर वे एक अलग तरह का अनुभव महसूस कर रहे हैं. अक्षय ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर इस फिल्म के बारे में बात भी की है. अक्षय के साथ ही साथ ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद थी.   

Advertisement

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म बाटला हाउस में संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर का गाना साकी साकी रिक्रिएट किया गया है. फिल्म मुसाफिर के ओरिजिनल ट्रैक साकी साकी में कोएना मित्रा ने आयटम नंबर किया था, वहीं इस गाने के रीमेक में नोरा फतेही नज़र आएंगी. कोएना मित्रा ने जब इस गाने का रीमेक सुना था तो उन्हें काफी निराशा हुई थी. हाल ही में संजय दत्त ने भी इस सॉन्ग को लेकर अपनी राय रखी.

पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान, टिक टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से मुश्किलों में फंस सकते है. इस मामले में पहले एजाज खान को पूछताछ के लिए उठाने की खबरे सामने आ रही थीं. आज तक को सूत्रों ने बताया कि एजाज को मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एजाज को एक साम्प्रदायिक वीडियो की वजह से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
Advertisement