scorecardresearch
 

रवीना टंडन ने कहा- मैं संजय दत्त की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम लेते ही अक्षय कुमार के साथ उनकी कई फिल्मों की याद जाता हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय नहीं रवीना की पसंद कोई और ही था...

Advertisement
X
रवीना टंडन और संजय दत्त
रवीना टंडन और संजय दत्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'शब' में नजर आएंगी. हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में एक दौरान रवीना ने कहा कि वह एक समय में संजय दत्त के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित थीं और उनकी दीवानी थीं.

फिल्म 'शब' के प्रचार में इंटरव्यू के दौरान रवीना से उनके पंसदीदा कलाकारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय-समय पर उनकी पसंद बदलती रही है.


उन्होंने कहा कि बचपन में मैं ऋषि कपूर की प्रशंसक थीं और जब बड़ी हुई तो संजय दत्त की तरफ आकर्षित थी. मैंने उनके साथ सात फिल्मों में काम किया है. मैं उनके साथ काम करने के दौरान काफी डरी रहती थी क्योंकि मैं यकीन ही नहीं कर पाती थी कि मैं वास्तव में उस शख्स के साथ फिल्म में काम कर रही हूं, जिसका पोस्टर चारों तरफ मेरे कमरे की दीवारों पर लगा हुआ है.

Advertisement


रवीना फिलहाल रिएलिटी शो सबसे बड़ा कलाकार को जज कर रही हैं. अभी कुछ समय पहले रवीना की फिल्म मातृ भी रिलीज हुई है.

बता दें कि 90 के दशक में अक्षय और रवीना में अफेयर था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था. उसके बाद अक्षय ने शिल्पा शेट्टी को डेट किया लेकिन उनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया और उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली. रवीना भी अनिल थडानी से शादी कर अपनी जिंदगी बिता रही हैं.

Advertisement
Advertisement