scorecardresearch
 

रो पड़े अमर सिंह, बोले- श्रीदेवी कभी नहीं मर सकतीं

अमर सिंह ने श्रीदेवी के निधन पर उन्हें याद किया और उनकी की आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी नहीं मर सकती हैं. उन्होंने बताया, 'जिस शादी में वह दुबई गई थीं, मैं भी वहीं था. दूसरे दिन मुझे एक सम्मेलन में जाना था. मुझे दुख है कि मैंने ये फैसला किया, वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता.'

Advertisement
X
रो पड़े अमर सिंह
रो पड़े अमर सिंह

फिल्मी अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से बॉलीवुड हस्तियों के अलावा, खेल जगह और राजनीति के दिग्गज भी स्तब्ध हैं. कई प्रसिद्ध लोगों ने श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर किया है. राजनेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह तो श्रीदेवी को याद करके रो पड़े.

अमर सिंह ने श्रीदेवी के निधन पर उन्हें याद किया और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी नहीं मर सकती हैं. उन्होंने बताया, 'जिस , मैं भी वहीं था. दूसरे दिन मुझे एक सम्मेलन में जाना था. मुझे दुख है कि मैंने ये फैसला किया, वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिल जाता.'

अमर सिंह ने इस बातचीत में कहा, 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि . अपनी कला और कामों के कारण मधुबाला, मीना कुमारी, नूतन और श्रीदेवी जैसी अदाकाराएं न कभी मरी हैं और न कभी मरेंगी.'

Advertisement

अमर सिंह ने बताया कि श्रीदेवी को कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उनका अपने व्यक्तित्व पर अदभुत नियंत्रण था, उन्होंने सारे प्रस्ताव ठुकराए और मॉम फिल्म की.

उन्होंने कहा, 'जब तक फिल्म उद्योग का इतिहास है, अतीत है, वर्तमान है, भविष्य है तब तक श्रीदेवी फनकारों, दर्शकों, फिल्म से संबंधित लोगों के लिए एक गहन विषय और कौतूहल बनी रहेंगी. मैं समझता हूं कि रोज नहीं पैदा होते हैं.'

इस बातचीत के दौरान अमर सिंह की आंखों से आंसू टपकते रहे. उन्होंने कहा, 'जाने वाले लोग चले जाते हैं, लेकिन  जाने वालों की याद सताती है. हम सब उनकी यादों के सताए हुए लोगों का एक समूह हैं. हम आज दुखी हैं, और बोनी कपूर हमारे दुख में साझेदार हैं. पति होने का दुख क्या है- यह मैं समझ सकता हूं और श्री के जाने का मुझे क्या दुख है, यह बोनी कपूर समझ सकते हैं.'

उन्होंने कहा, ' . अविश्वसनीय बात है, लगता ही नहीं है, मानने का मन नहीं करता, लेकिन सत्य से कौन भागेगा.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement