scorecardresearch
 

फेनी खान में हुई ऐश्वर्या की एंट्री, इस हीरो के साथ बनी जोड़ी

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म 'फेनी खान' में नजर आने वाली हैं.

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म 'फेनी खान' में नजर आने वाली हैं. क्रीअर्ज इंटरटेनमेंट ने अगली फिल्म के लिए मेहरा से हाथ मिलाया है.

इस प्रोजेक्ट से करीबी तौर पर जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा के फिल्म का ऐश्वर्या हिस्सा हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर के होने की भी बात चल रही है और रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अनिल ही प्रोड्यूस करेंगे.


इससे पहले कान फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पिछले पांच महीनों से निजी कारणों की वजह से मैंने काम से ब्रेक लिया हुआ था. मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया था. यह मेरे लिए बहुत जरूरी था. मैंने पिछले हफ्ते से ही प्रोफेशनल मीटिंग्स शुरू की है. मुझे दो प्रोजेक्ट पसंद आए हैं. जब सही समय आएगा तब मैं न्यूज सबके साथ शेयर करूंगी.

Advertisement


एक और इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्हें दो स्क्रिप्ट्स पसंद आए हैं और दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर से उनकी अच्छी जान-पहचान है. तब ये कयास लगाए जा रहे थे कि एक डायरेक्टर करण जौहर हैं.

लेकिन अब खबर आ रही है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा के अलावा ऐश्वर्या मणि रत्नम के साथ दूसरी फिल्म करने जा रही हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement