scorecardresearch
 

Video: शादी के बाद रुबीना दिलैक ने पति के लिए गाया 'दिल दियां गला सॉन्ग'

शादी के बाद रुबीना दिलैक ने पति अभि‍नव शुक्ला के लिए गाया रोमांटिक सॉन्ग 'दिल दियां गल्लां'. देखें VIDEO

Advertisement
X
रुबीना दिलैक और अभि‍नव शुक्ला
रुबीना दिलैक और अभि‍नव शुक्ला

शक्ति सीरियल की सौम्या उर्फ रुबीना दिलैक की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं. 21 जून को शि‍मला में शादी के बंधन में बंधे रुबीना और अभि‍नव शादी की रस्मों के बाद दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए. रुबीना का एक वीडियो फैन क्लब पर छाया हुआ है जिसमें वह अपने पति अभि‍नव के लिए गाना गाती नजर आ रही हैं.

न्यूली मैरिड कपल को दोस्तों के साथ देर रात ओपन एरिया में गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है. शेयर किए गए वीडियो में रुबीना और उनका फ्रेंड ग्रुप सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के रोमांटि‍क ट्रैक दिल दियां गल्लां को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने के अंत में रुबीना को अभि‍नव के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है और इस पर अभि‍नव का क्यूट रिएक्शन भी शानदार है.

Advertisement

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधी ये जोड़ी शि‍मला के स्ट्रीट्स पर टहलती नजर आई. लाल रंग की ड्रेस में रुबीना का आफ्टर मैरिज लुक बेहद खूबसूरत दिखा.

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

शिमला में शानदार पल एंजॉय करने के बाद अब ये न्यूलीमैरिड कपल लुधियाना जाएगा. वहां अभिनव का होमटाउन है. इसके बाद 28 जून को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है.

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

A post shared by (@rubinadilaiklover) on

टीवी की छोटी बहू और किन्नर बहू के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इनदिनों शक्ति सीरियल में काम कर रही हैं. और उनके पति अभि‍नव शुक्ला हाल ही में शुरू हुए टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का...'

Advertisement
Advertisement