दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा जीनत अमान लंबे वक्त बाद फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी. वे आशुतोष गोवारिकर की मचअवेटेड मूवी पानीपत में कैमियो रोल में दिखेंगी. पानीपत में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त अहम रोल में हैं. आशुतोष के डायरेक्शन में बन रही ये मूवी तीसरे पानीपत युद्ध पर बेस्ड है, ये लड़ाई 14 जनवरी 1761 को मराठा और अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली की आक्रमणकारी सेना के बीच लड़ी गई थी.
पानीपत की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हो गई थी. फिल्म में जीनत अमान के रोल पर बोलते हुए फिल्ममेकर ने मुंबई मिरर को बताया, ''जीनत जी पानीपत में कैमियो रोल में दिखेंगी. उनके करेक्टर का नाम सकीना बेगम होगा. इस हफ्ते के अंत में वे पानीपत के लिए शूट करेंगी. उनके लुक का अभी खुलासा नहीं किया सकता. मुझे उनके साथ शूट का बेसब्री से इंतजार है.'' मालूम हो कि आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म गवाही में जीनत अमान के साथ काम किया था.
Zeenat Aman joins the cast of Ashutosh Gowariker's ... Will essay the role of Sakina Begum... Stars Sanjay Dutt, Arjun Kapoor and Kriti Sanon.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
आशुतोष गोवारिकर ने कहा, ''मेरे लिए जीनत जी को डायरेक्ट करना फैन मोमेंट है. उनकी कई फिल्मों से मैं बहुत प्यार करता हूं. खासतौर पर उनका काम मुझे बेहद पसंद आया. स्टारडम के बावजूद जीनत अमान की विनम्रता आकर्षित करती है.''
पानीपत इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर पानीपत का फिल्म ''पति पत्नी और वो'' से क्लैश होगा. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखेंगे.
बात करें जीनत अमान की तो वे फिल्मों में सक्रिय तो हैं, लेकिन कैमियो रोल में ही नजर आती हैं. उनके पिछली रिलीज 2014 में आई फिल्म स्ट्रिंग्सल ऑफ पैशन थीं. जीनत अमान ने अपने 50 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.