scorecardresearch
 

जब जयलल‍िता ने सिमी ग्रेवाल को बोला था थैंक्स

साल 1999 में सिमी ग्रेवाल के मशहूर टॉक शो में जयललिता ने अपनी जिंदगी की बातों को टीवी शो के जरिए लोगों के सामने रखा था. उस शो के बाद सिमी को लिखा उनका एक लेटर सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. जानें क्यों...

Advertisement
X
सि‍मी ग्रेवाल और जयललिता
सि‍मी ग्रेवाल और जयललिता

साल के अंत में भारतीय राजनीति की एक बढ़ी राजनेता जे. जयललिता इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं. अपने सशक्त छवि से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अम्मा दक्षिण भारतीय फिल्मों की चुनिंदा वेटरेन एक्ट्रेसज में से भी एक रहीं थी.


साल 1999 में सिमी ग्रेवाल के मशहूर टॉक शो में जयललिता ने अपनी जिंदगी की बातों को टीवी शो के जरिए लोगों के सामने रखा था. उस शो के बाद सिमी को लिखा उनका एक लेटर सोशल मीडि‍या पर वायरल हो रहा है.


इस लेटर में जयललिता ने लिखा था कि डियर सिमी आपके शो में मेरे इंटरव्यू का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हो गया है. मुझे ये बेहद पसंद आया और लोगों को भी ये शो काफी अच्छा लगा है. मुझे कई लोगों से फीडबैक मिला जिन्होंने इस शो को देखा.

Advertisement

जय‍ललिता ने इस लेटर के जरिए सिमी को अपना आभार प्रकट किया था. सिमी ग्रेवाल के इस मशहूर टॉक शो में जयललिता ने अपनी जिंदगी की बातों को टीवी शो के जरिए लोगों के सामने रखा था.

Advertisement
Advertisement