यह खबर सुनकर शायद पूनम पांडे के चाहने वालों के पैरों तले से जमीन ही खिसक जाएगी. पूनम पांडे ने अब ऐलान किया है कि वो ट्विटर पर अपने फोटो और वीडियो अपलोड करना बंद कर देंगी.
पूनम ने इसके पीछे जो वजह बताई है वो ये है कि ट्विटर पर उनके कई फर्जी अकाउंट हैं और वो उनसे परेशान हो गई हैं. पूनम ने ट्वीट किया Tweethearts... i Wont Post Any of my VIDEOS Unless MY Account is VERIFIED by @twitter.
पूनम आगे लिखती है कि वो गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं.(Tweethearts just search TWITTER on Google India http://www.google.co.in/ ... u will get to know .. i am the most searched for twitter in INDIA).
पूनम ने अपने ट्वीट के जरिए यह भी बताया है कि ट्विटर पर उनके 700 से भी ज्यादा फर्जी अकाउंट हैं और जब तक उनके असली एकाउंट को सत्यापित नहीं किया जाता तब तक वो अपनी कोई भी फोटो और वीडियो पोस्ट नहीं करेंगी. पूनम लिखती हैं More then 700 FAKE Twitter profiles with my Name and Pix.. unless my account is VERIFIED wont Post any PIX, Videos @twitter.
पूनम के इस ऐलान के बाद उनके चाहने वालों में हलचल सी मच गई है औउ इस विषय पर उनमें बहस भी शूरू हो गई है. पूनम के कई चाहने वाले तो टि्वटर समेत सभी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट छोड़ देने की बात तक कर रहे हैं.
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी. माना जाता है कि अमिताभ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटी हैं.