scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'

'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'
  • 1/5
अक्सर 2 का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. दर्शकों की निगाहें जरीन खान के बोल्ड अवतार पर टिक गई हैं. हालांकि इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर में जरीन के लव मेकिंग सीन्स से ज्यादा फिल्म के थ्रि‍ल फेक्टर पर जोर दिया गया है. जाहिर सी बात है जरीन के फैन्स को उनकी बोल्ड अदाओं को देखने के लिए फिल्म के रिलीज होने त‍क का इंतजार करना पड़ेगा. इससे पहले जानिए जरीन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री को किस तरह देखती हैं.
'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'
  • 2/5
जरीन खान ने Bollywoodhungama को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के साथ फिल्म वीर से उन्होंने डेब्यू किया था और इस फिल्म के बाद मेरा वजन एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था.
'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'
  • 3/5
जरीन ने कहा कि एक एक्टर को उसके एक्टिंग स्किल्स को देखकर जज किया जाना चाहिए ना कि उसके वजन को लेकर.
Advertisement
'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'
  • 4/5
खैर जरीना की ये बात तो बिलकुल सही है लेकिन वजन का मजाक बनाए जाने के बाद जरीन ने भी तो इसे गंभीरता से ले ही लिया. वजन कम करने के बाद जरीन खान एक के बाद एक इरॉटिक थ्रि‍लर में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखीं. अब एक बार फिर अक्सर 2 फिल्म में उनका ये अंदाज देखने को मिलेगा.
'सलमान संग फिल्म रिलीज के बाद मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया'
  • 5/5
बता दें कि फिल्म अक्सर 2 का पहला पार्ट 2006 में रिलीज हुआ था. जिसमें इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अब उदिता के रोल में जरीन खान हैं. उन्होंने इस फिल्म को चुनने के बारे में कहा, मैं एक्टर हूं और आखि‍र में मेरी एक्टिंग को ही याद किया जाएगा. अगर फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टोरी किसी बड़ी फिल्म से अच्छी है तो क्यों नहीं इससे चुनना चाहिए. मेरे लिए स्टोरी और स्क्रिप्ट मायने रखती हैं. ये सच है कि मैंने एक बड़े स्टार के साथ अपना कॅरियर शुरू किया. लोगों का ड्रीम डेब्यू होता है ये. पर मेरी हर फिल्म सलमान के साथ नहीं हो सकती. मुझे उनसे थोड़े कम के साथ भी काम करना पड़ सकता है. लेकिन ये फिल्म भी किसी से कम नहीं है.
Advertisement
Advertisement