scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर

क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 1/11
लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आया टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो सुपर डांसर चैप्टर 3 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 23 जून 2019  रविवार के दिन सुपर डांसर चैप्टर 3 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 2/11
सुपर डांसर के फाइनल के लिए  5 कंटेस्टेंट चुने गए हैं. रुपसा बतब्याल, सक्षम शर्मा, तेजस,गौरव सारवान और जयश्री गोगोई. इन्हीं में से किसी एक बच्चे के सिर सुपर डांसर चैप्टर 3 का खिताब सजने वाला है.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 3/11
बता दें कि अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स से लंबे समय से ऑडियंस और शो के सभी जज के दिलों पर राज करती आ रहीं 6 साल की लिटिल एंजेल रुपसा एक बार फिर फिनाले एपिसोड में अपने डांस से सबको हैरान करने वाली हैं.
Advertisement
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 4/11
रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले एपिसोड में रुपसा का बेहतरीन डांस देखकर शो की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इतनी इंप्रेस हो जाएंगी कि वो स्टेज पर आकर नन्ही रुपसा के पैर चूम लेंगी. शिल्पा शेट्टी को छोटी सी बच्ची के पैर छूमता देखकर वहां मौजूद ऑडियंस भी जमकर तालियां बजाती दिखेगी.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 5/11
रुपसा के पैर चूमते हुए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं, दूसरी और शो के दूसरे जज अनुराग बसु और गीता कपूर भी जमकर रुपसा की तारीफ करते दिखाई देंगे.

क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 6/11
बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर 3 का 23 जून रविवार को सोनी टीवी पर फिनाले एपिसोड आने वाला है. शो के विनर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल सुपर डांसर चैप्टर 3 की विनर नन्ही रुपसा बन सकती हैं.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 7/11
दरअसल, biggboss_tak नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर  शो के सेट से कुछ फोटो शेयर की गई हैं. एक फोटो में रुपसा और उनके डांसिंग गुरु निशांत के हाथ में सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी दिखाई दे रही है.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 8/11
biggboss_tak नाम के अकाउंट ने रुपसा की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए रुपसा को शो जीतने के लिए बधाई भी दी है. इस अकाउंट के कैप्शन में लिखा है, 'Congratulations #Rupsa, 6year girl WON #SuperDancerChapter3. Also congratulations to SuperGuru #Nishant'

क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 9/11
इसी अकाउंट पर एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है. इस फोटो में रुपसा ट्रॉफी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं.
Advertisement
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 10/11
बता दें कि शो के फिनाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपने डांस से समा बांधेंगी. शिल्पा भरतनाट्यम करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक पहले से ही टेलिवीजन पर दिखाई जा रही है.
क्या सुपर डांसर की व‍िनर है नन्ही रुपसा? परफॉर्मेंस देख श‍िल्पा ने चूमे पैर
  • 11/11
हालांकि, शो रुपसा जीतेंगी या कोई दूसरा कंटेस्टेंट. इस बात का खुलासा रव‍िवार शाम को शो के बाद पूरी तरह से हो जाएगा.

(PHOTO: INSTAGRAM)
Advertisement
Advertisement