बिग बॉस 13 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड हर बार की तरह ही कई ड्रामे, मजेदार टास्क, लड़ाई-झगड़े और इमोशन्स से भरपूर रहा. हालांकि, इस हफ्ते शनिवार के एपिसोड में सलमान खान मिसिंग रहे, लेकिन उनकी कमी फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने घर में आकर पूरी कर दी.
रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में आकर सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की. इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला इमोशनल हो गए और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर माफी मांगी.
इसके बाद रोहित शेट्टी ने सभी घरवालों को दो टीम में बांट दिया और उनसे मजेदार टास्क करवाए. वहीं, रोहित शेट्टी ने जीतने वाली टीम को उनके घर से आए गिफ्ट भी दिए. लेकिन हारने वाली टीम के फोर्स करने पर रोहित शेट्टी ने उन्हें भी उनके घर से आए गिफ्ट दे दिए.
घर से आए गिफ्ट देखकर सभी घरवाले काफी खुश नजर आए. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के घर से फैमिली फोटो फ्रेम और उनकी मां कि एक चिट्ठी आई थी.
घर से आई मां की चिट्ठी और अपनी फैमिली के फोटोज को देखकर सिद्धार्थ बेहद इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं.
बता दें कि बिग बॉस 13 में पहली बार सिद्धार्थ शुक्ला को इस तरह फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है.
सिद्धार्थ को रोता हुआ देखकर शहनाज उन्हें गले लगा लेती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं- तू रोता भी है. शहनाज की इस बात पर सिद्धार्थ भी रोते-रोते मुस्कुराने लगते हैं.
वहीं घर से आई चिट्ठी पड़ने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला असीम रियाज से माफी भी मांगते हैं और दोनों एक दूसरे को गले लगाकर सबकुछ भूलकर आगे बढ़ने की बात करते हैं.
अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या शो में एक बार फिर असीम और सिद्धार्थ की दोस्ती देखने को मिलेगी. अगर ऐसा होता है तो सिद्धार्थ और असीम के फैन्स को बेहद खुशी होगी.
(PHOTOS: VOOT)