scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस

पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 1/7
बिग बॉस के दौरान और उसके बाद पारस छाबड़ा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी है. उनकी कां आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशन हमेशा विवादों में रही है. शो के दौरान दोनों के रिश्ते में काफी तनाव देखने को मिला था.
पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 2/7
हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों ने एक दूसरे पर कई निजी हमले भी किए थे. एक तरफ आकांक्षा को पारस की माहिरा के साथ नजदीकियां पसंद नहीं आ रही थी तो वही दूसरी तरफ पारस को भी आकांक्षा का मीडिया के सामने निजी बातों का खुलासा करना गवारा नहीं था.
पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 3/7
अब पिंकविला ने इस सिलसिले में पारस से खास बातचीत की है. लेकिन इस बातचीत में पारस के रवैये में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है. पारस ने अब आकांक्षा को एक अच्छी लड़की बता दिया. जो पारस कुछ दिनों पहले तक अकांक्षा को सिर्फ खरी खोटी सुना रहे थे, उन्होंने अब उनकी तारीफ कर दी है.
Advertisement
पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 4/7
पारस के मुताबिक उनकी और आकांक्षा की सोच एक दूसरे से मेल नहीं खाती हैं. वो कहते हैं- उनकी और मेरी सोच एक जैसी नहीं है. लेकिन वो बुरी इंसान नही है. मैंने मुझसे शादी करोगे के दौरान बताया था कि आकांक्षा अच्छी लड़की है. लेकिन हम दोनों की सोच अलग है. मुझे आज भी समझ नहीं आता कि जो अकांक्षा बिग बॉस में सपोर्ट कर रही थी, अचानक से ऐसा क्या हो गया कि वो मेरे खिलाफ हो गई.
पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 5/7
पारस ने ये भी बताया था कि आकांक्षा लगातार उन पर और माहिरा पर निशाना साध रही थीं. इस बत में तो कोई दो राय नहीं कि अकांक्षा को पारस की माहिरा के दोस्ती पसंद नहीं थी. पारस के मुताबिक आकांक्षा  ने अचानक से एजाज खान के साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया था.
पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 6/7
सिर्फ यही नहीं पारस ने यहां तक दावा किया कि वो आकांक्षा के साथ बिग बॉस में जाने से पहले ही रिलेशनशिप खत्म करना चाहते थे. उनकी माने तो उन्होंने आकांक्षा को बता दिया था कि जिस दिन उन्हें बेहतर लड़की मिल जाएगी वो आकांक्षा  को छोड़ देंगे.

पहले सरेआम किया Ex गर्लफ्रेंड को बेइज्जत, अब उसकी तारीफें कर रहे पारस
  • 7/7
अब मुझसे शादी करोगे में पारस ने आंचल खुराना को अपना पार्टनर चुना था. लेकिन शो के बाद जो खबरें आई उसके मुताबिक वो आंचल से शादी नहीं करने जा रहे हैं. वही आंचल भी सिर्फ पारस को अपना दोस्त ही मानती हैं.

(INSTAGRAM)
Advertisement
Advertisement