scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर

अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 1/11
बॉलीवुड के कपूर खानदान से जुड़े अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा आखिरकार शादी रचा रहे हैं. दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. अरमान के पिता मनोज जैन एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और उनकी मां रीमा कपूर एक होममेकर हैं. रीमा के पिता राज कपूर इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके हैं. अरमान की इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 2/11
गौरतलब है कि इस शादी से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. करीना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें वे तैमूर, सैफ, करिश्मा के साथ बारात लेकर पहुंचीं थीं.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 3/11
करिश्मा कपूर इस मौके पर पिंक कलर की सिल्क साड़ी में नजर आईं. उन्होंने इसके साथ ही मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी थीं. वही समायरा ने एम्बेलिश्ड पिंक कलर का लहंगा पहना था. दोनों मां-बेटी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
Advertisement
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 4/11
इस तस्वीर में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अरमान के छोटे भाई को देखा जा सकता है. बता दें कि अरमान करीना और करिश्मा के फेवरेट कजन हैं.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 5/11
अनिल कपूर अपनी चिर-परिचित स्माइल के साथ ब्लैक सूट में पहुंचे. वे इस दौरान मैचिंग टाई और शूज में नजर आए.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 6/11
इस तस्वीर में पगड़ी बांधे हुए अरमान, उनकी मां रीमा कपूर जैन और करीना कपूर भी देखी जा सकती हैं. करीना इस शादी में पीली साड़ी में नजर आईं.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 7/11
अरमान की शादी में अंबानी परिवार के आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ नजर आए. आकाश ने इस मौके पर ब्लैक आउटफिट वही श्लोका ने खूबसूरत लहंगे में इस शादी में शिरकत की है.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 8/11

फिल्म मिशन मंगल में नजर आए एक्टर संजय कपूर ब्लैक सूट में पहुंचे वही उनकी पत्नी माहिप कपूर इस इवेंट पर आइवरी के गोल्डन लहंगे में नजर आईं. सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर स्टार किड के तौर पर मशहूर संजय और माहिप की बेटी शनाया कपूर फ्लोरल लहंगे में नजर आईं.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 9/11
करीना कपूर खान अपने कजन की शादी में काफी खुश लग रही थीं और उन्होंने कैमरा के सामने कई हैप्पी पोज दिए. करीना इस मौके पर पीली साड़ी और सिल्वर कलर के हैंडबैग में दिखीं.
Advertisement
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 10/11
इस शादी में मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ नजर आए.
अपने फेवरेट कजन अरमान की शादी में पहुंचीं करीना, ये स्टार्स भी आए नजर
  • 11/11
अमिताभ बच्चन भी इस शादी में लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए देखे गए. उन्होंने अपने खास कुरता पायजामा में इस शादी में शिरकत की.
Advertisement
Advertisement