ऐसा अक्सर माना जाता है कि प्यार और शादी करने की एक उम्र होती है. समाज में इसे जीवन के किसी ना किसी पड़ाव पर आकर निर्धारित भी कर दिया जाता है. मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समाज के कायदों से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते. आखिर हर इंसान की अपनी खुद की लाइफ है और उसे अपने हिसाब से जीने का पूरा हक भी है. टीवी और फिल्म की दुनिया के सेलेब्स की बात करें तो जहां कुछ एक्ट्रेस का करियर शादी के बाद एकदम से खत्म हो जाता है, वहीं कुछ एक्ट्रेस शादी के बाद भी लगातार काम करती हैं.
इससे अलग ऐसा भी देखा गया है कि एक्ट्रेस 35 से 40 उम्र में जाकर शादी करती हैं. वजह चाहें जो भी हो मगर इसकी फेहरिस्त पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. हम बता रहे हैं ऐसी ही लिस्ट के बारे में जिसमें एक्ट्रेस ने बड़ी उम्र में जाकर अपना जीवन साथी चुना.