scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान

विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 1/6
इटली के टस्कनी में 11 दिसंबर, सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का समारोह संपन्न हुआ. अनुष्का और विराट को शादीशुदा  रूप में देखने के अलावा वेडिंग का वेन्यू भी खूब सुर्खि‍यों में रहा. एक बात तो तय है कि इस स्टार कपल के इटली में शादी करने के बाद यकीनन टस्कनी शहर से दूर मौजूद ये शाही प्रॉपर्टी भारत में बेहद मशहूर होने वाली है. इटली के टस्कनी से भी लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह को Borgo Finocchieto के नाम से जाना जाता है. अगर आप भी सीक्रेट वेडिंग प्लान करने का मन बना रहे हैं और ये जगह आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग की लिस्ट में है और इसे बुक करवाना चाहते हैं  तो, इन 5 बातों का आपको खाया ध्यान रखना होगा.
विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 2/6
Borgo Finocchieto के नाम से जानी जाने वाली ये जगह 13वीं शताब्दी में बने एक गांव में मौजूद है. इसमें  पांच बड़े विला हैं. जिसे रिजॉर्ट के रूप में तैयार किया गया है.2001 में इस प्रॉपर्टी को खरीदने वाले व्यक्ति को आठ साल लगे इसे इस रूप में लाने में. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पांच विला में करीब 22 कमरे मौजूद हैं और हर एक कमरे में सिर्फ दो ही मेहमानों के रुकने की सुवि‍धा है.
विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 3/6
इसलिए आपको भी अपने गेस्ट की लिस्ट विराट और अनुष्का के मेहमानों की तरह छोटी रखनी पड़ेगी. लिस्ट में 44 से ज्यादा मेहमान हुए थे तो शायद यहां वेडिंग का सपना पूरा ना हो पाए.
Advertisement
विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 4/6
इटली का ये इलाका शहरी कोलाहल से बहुत दूर है. ये बेहद सुरक्षित जगह है. आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है. इसे विराट अनुष्का की शादी के लिए दिसंबर में खोला गया. इसलिए आपको इसे डेस्टिनेशन को बुक करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि शादी या फंक्शन का आयोजन समर्स में ही तय हो.
विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 5/6
इसके अलावा अगर आप वाकई अनुष्का वि‍राट की तरह अपनी वेडिंग का सीक्रेट रखना चाहते हैं तो आपको इस बोर्गो रिजॉट के एक क्लॉज को साइन करना होगा. इस क्लॉज के मुताबिक रिजॉर्ट के किसी भी इंप्लॉई को शादी या इवेंट से संबंधि‍त कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर करने की इजाजत नहीं होगी.
विराट-अनुष्का के वेडिंग वेन्यू को करना चाहते हैं बुक, इन बातों का रखें ध्यान
  • 6/6
टस्कनी के इन विला को फॉर्ब्स की दुनिया की 20 सबसे महंगी डेस्ट‍िनेशन लिस्ट में रखा गया है. इस विला में एक इंसान के एक हफ्ते गुजारने की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है. यहां पर एक रात रुकने की कीमत 6,50,000 से लेकर 14,00,000 तक है.  इसलिए इसे फाइनल करने से पहले अपना बजट भी जरूर चैक कर लें. बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने डेस्टिनेशन पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. हालांकि इसकी डिटेल सामने नहीं आई है. 
Advertisement
Advertisement