हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी ने अपनी ब्यूटी क्रीम 'फेयर एंड लवली' का नाम बदलने का ऐलान किया है. उन्होंने इस क्रीम के नाम से फेयर शब्द को हटाने की बात की है. दुनिया भर में अश्वेतों के प्रति भेदभाव रोकने की मुहिम के बीच गोरे रंग को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते ये कदम उठाया गया है.
बॉलीवुड वो जगह है जहां आपको एक से बढ़कर एक बढ़िया कलाकार देखने को मिलते हैं. उन्हीं में से हैं हमारी डस्की ब्यूटीज भी, जिन्होंने कभी भी अपने रंग को सफलता का मुकाम पाने में अड़चन नहीं समझा.