इससे पहले भी शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवरात्रि के पहले दिन की फोटो शेयर की थी. फोटो में वे और उनका पूरा परिवार माता की पूजा करते नजर आए. पूजा में शिल्पा, उनके पति राज कुंद्रा और वियान तीनों पीले रंग के ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. साथ में उनकी मां सुनंदा शेट्टी भी थीं. शिल्पा के घर पर घटस्थापना की यह तस्वीर काफी खूबसूरत है.
(फोटो में शिल्पा, वियान, राज कुंद्रा और शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी)