scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत

बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 1/7
बिग बॉस 11 में लड़ाई-झगड़े के अलावा भी काफी कुछ ऐसा चल रहा है जो खबरों का हिस्सा बना हुआ है. पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी खबर में अपने रोमांस के लिए चर्चा में बनी हुई है. पिछले दिनों को एक ही रजाई में रोमांस करते देखा गया तो हाल ही में आए एक वीडियो में पुनीश को बंदगी से कपड़े उतारने के लिए कहता सुना गया. इस बात के लिए दोनों को सलमान खान से काफी झाड़ भी सुननी पड़ी. लेकिन इसके बाद भी ये दोनों नहीं मानें और बाथरूम का दरवाजा बंद करके नई मुसीबत को मोल ले लिया है.
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 2/7
पुनीश और बंदगी को एक साथ बाथरूम में जाते हुए देखा गया और फिर दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया. अब इस वीकेंड इस बात पर सलमान इन दोनों का क्या हाल करेंगे देखना मजेदार होगा.
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 3/7
इससे पहले भी बंदगी और पुनीश का किसि‍ंग वीडियो सामने आया था जिसके बाद उन्हें काफी सवालों में भी घेरा गया था.
Advertisement
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 4/7
पुनीश की वजह से बंदगी अब अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड बिग बॉस के कास्टिंग डायरेक्टर डेनिस नागपाल को चीट कर चुकी हैं.
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 5/7
पुनीश और बंदगी की ऐसी हरकतें देखकर डेनिस ने बंदगी से अपना रिश्ता तोड़ दिया है.
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 6/7
इनके प्यार के गुबार ने घरवालों को भी परेशान करके रखा हुआ है. वे भी इनकी मौजूदगी में असहज हो जाते हैं. अब तो इन्हें सलमान खान भी हिदायत दे चुके हैं. लेकिन इन दोनों पर इसका फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है.
बंदगी-पुनीश पर सलमान की डांट भी बेअसर, बाथरूम में की ये हरकत
  • 7/7
वीकेंड के वार में सलमान ने इन्हें कहा था, प्यार पर किसी का बस नहीं चलता. लेकिन ये शो आपके मम्मी-पापा भी देख रहे हैं. इसलिए अगर यह सब आप अपने घरवालों के सामने कर सकते हैं तो ठीक है वरना ये सब ना करें.
Advertisement
Advertisement