अपनी हाजिर जवाबी और शानदार कॉमेडी से टीवी प्रेमियों को गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही आपको एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं. भारती इनदिनों अपने वजन को लेकर
सीरियस नजर आ रही हैं और वेट लॉस के लिए उन्होंने कमर भी कस ली है. भारती वजन क्यों कम कर रही हैं इसकी एक खास वजह भी है...
दरअसल, कुछ महीनों में ही भारती बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी रचाने जा रही हैं. इस क्यूट कपल का पहला वेंडिग शूट भी हो चुका है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
भारती ने अपनी वेडिंग प्लानिंग को लेकर spotboye.com से बात की है. भारती ने वेबसाइट को बताया कि उन्होंने करीब 10 किलो वजन कम कर लिया है.
भारती ने कहा कि वह अपनी शादी से पहले खुद को मेंटेन करना चाहती हैं और अब वजन कम करने में जुटी हैं. भारती ने अपने वजन कम करने के सीक्रेट को भी शेयर किया. भारती ने बताया कि
वह वजन कम करने के लिए खूब ग्रीन टी पी रही हैं.
हालांकि भारती सिंह के बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया का कहना है कि भारती जैसी हैं और जिस भी साइज में हों उन्हें पसंद हैं.
भारती ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में भी खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए उन्होंने गोवा और अमृतसर दो जगहों को फाइनल किया है. शादी कहां होगी यह उनकी इस
साल की कमाई पर निर्भर करेगा.
भारती के प्री वेडिंग शूट में उनकी बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ केमिस्ट्री वाकई आई कैची है.
भारती अपने प्री वेडिंग शूट में भी खुद को कॉमेडी करने से नहीं रोक पाई हैं. भारती इस शूट में हर्ष को उन्हें दूध की बोटल तो कभी बीयर बोटल पीलाते फनी अंदाज में देखा जा सकता है.
भारती ने पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था, 'मेरा काम लोगों को हंसाना है और उनका मनोरंजन करना है. जब बात लाइफ पार्टनर की थी, तो मुझे ऐसा पति चाहिए था जो मुझे समझे. मैं
खुद बहुत बोलती हूं लेकिन मुझे पति शांत स्वभाव का चाहिए था जो काफी मैच्योर हो और मुझे ढेर सारा प्यार करे.'