scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'यूट्रस नहीं है मां नहीं बन पाउंगी' लड़की बनने के बाद लड़के से हुआ प्यार, अधूरी रहेगी ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस की लव स्टोरी?

 एला डी वर्मा
  • 1/8

एक्ट्रेस एला डी वर्मा को पहले देव के रूप में जानते थे. वो पैदा लड़का बनकर हुई थीं, लेकिन चाहत लड़की बनकर जीने की है. इसलिए वो हार्मोन के जरिए लड़की बन चुकी हैं. 

 एला डी वर्मा
  • 2/8

लड़के से लड़की बनने का सफर आसान नहीं था, लेकिन अपनी जिद के आगे वो अड़ी रहीं. अब एला ने जेंडर चेंज सर्जरी में आने वाली दिक्कतों पर बात की है. 

 एला डी वर्मा
  • 3/8

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा-  जेंडर चेंज ऑपरेशन बहुत इंटेंस होता है, लेकिन उससे पहले सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि आप इसका खर्च उठा पाएंगे या नहीं. क्योंकि ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि इसे शौक में कराया जाता है. 

Advertisement
 एला डी वर्मा
  • 4/8

एला ने कहा कि जेंडर चेंज सर्जरी इंश्योरेंस में नहीं आती है. क्योंकि ये आपका शौक है, बीमारी नहीं. ये बहुत महंगा ऑपरेशन होता है. मेरे केस में सर्जरी नहीं हो पाई, क्योंकि पहले मेरे पास पैसे नहीं थे. जब पैसे आए, तो लगा कि क्या मैं तीन-चार महीने बेडरेस्ट पर जा सकती हूं. क्योंकि अपने परिवार में मैं इकलौती कमाने वाली हूं. 
 

 एला डी वर्मा
  • 5/8

'मुझे लगता था कि अगर मैं बेड रेस्ट पर गई, तो मेरी मम्मी, पापा और बहन का ध्यान कौन रखेगा. इसलिए मैंने दूसरा प्रोसिजर अपनाया. मैंने टर्की में माइनर सर्जरी कराने की प्लानिंग करी, लेकिन अभी देश के हालातों की वजह से वहां नहीं जा सकते. इसलिए मैंने अभी हार्मोन शुरू किया, जिससे मेदी दाढ़ी और कंधे चौड़े होना रुक गए हैं.'

 एला डी वर्मा
  • 6/8

एला से पूछा गया कि क्या सर्जरी के बाद आपके पास यूट्रस होगा. उन्होंने कहा कि नहीं. सर्जरी से सिर्फ वजाइना बना सकते हैं. वो ब्रेस्ट बना सकते हैं. ओवरीज और यूट्रस नहीं बनाया जा सकता है. इसका खर्चा 4 से 20 लाख रुपये हो जाता है. 
 

 एला डी वर्मा
  • 7/8

एला ने कहा कि मुझे पता है कि मैं अलग हूं और मैं कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हूं. एला ने अपनी लव लाइफ पर भी बात की. वो कंटेंट क्रिएटर वंश को डेट कर रही हैं 
 

 एला डी वर्मा
  • 8/8

वो कहती हैं कि वंश मेरे अपने पेरेंट्स से भी लड़े हैं. मैं उन्हें बच्चा नहीं दे सकती, लेकिन बच्चा करने के दूसरे ऑप्शन भी हैं. अगर कल को उन्हें भूत चढ़ जाए कि मुझे मेरी पत्नी से ही बच्चा चाहिए, तो उसमें मैं कुछ नहीं कर सकती. 

All Photos: Instagram @elladverma

Advertisement
Advertisement