scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

'हिजड़े भीख मांगते हैं' लड़की बनने के बाद बोली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस, झेली नफरत, बयां किया दर्द

 एला डी वर्मा
  • 1/8

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस एला डी वर्मा का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था. दुनिया पहले उन्हें देव के नाम से जानती थी. लेकिन बचपन से उनके अंदर लड़की वाला एहसास था. 

 एला डी वर्मा
  • 2/8

परिवार-समाज से लड़ कर देव ने अपनी पहचान सबके सामने रखी. वो जेंडर चेंज सर्जरी के जरिए देव से एला डी वर्मा बन चुके हैं. सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में उन्होंने ट्रांसजेंडर लाइफ की कड़वी सच्चाई बताई है. 
 

 एला डी वर्मा
  • 3/8

एला ने कहा कि नॉर्मल लड़की की तरह मेरी बॉडी में भी बदलाव आते हैं. मेरी आवाज, मेरा वजन सब बदल चुका है. लेकिन उससे मेरी वर्थ कम या ज्यादा कैसे हो जाएगी. 
 

Advertisement
 एला डी वर्मा
  • 4/8

वो कहती हैं कि जब मैं इंटरनेट पर आती हूं, तो सबको एंटरटेन करने आती हूं. हंसा तो मैं दाढ़ी में भी सकती हूं, लेकिन मुझे पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि ये मेरी किस्मत है कि मुझे रेड लाइट पर खड़े होकर भीख नहीं मांगनी पड़ रही है. 

 एला डी वर्मा
  • 5/8

उनसे पूछा गया कि क्या आप हिजड़ा और किन्नर कम्यूनिटी से अलग फील करती हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनसे अलग फील नहीं करती हूं. 
 

 एला डी वर्मा
  • 6/8

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स से जेंडर की सच्चाई बताई, तो उन्हें लगा कि जो हिजड़े होते हैं वो इस देश में या तो भीख मांगते हैं या सेक्स वर्क करते हैं. मतलब मेरे बच्चे की भी जिंदगी खत्म. 
 

 एला डी वर्मा
  • 7/8

'जब मैंने अपने माता-पिता को सच बताया, तो एली ने कहा कि मेरे पेरेंट्स डरे हुए थे. उन्हें पता नहीं था.' एली ने कहा कि हालांकि, बाद में उनके पेरेंट्स ने उन्हें समझा और वो करने की आजादी दी, जो वो करना चाहती थीं. 
 

 एला डी वर्मा
  • 8/8

लड़की के रूप में एली आज अच्छी लाइफ जी रही हैं और अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. उन्हें फैन्स और परिवार दोनों का पूरा प्यार मिल रहा है.

All Photos: Instagram @elladverma

Advertisement
Advertisement