यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कभी विवादों की वजह से तो कभी अपने पॉडकास्ट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. मगर अब वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, हाल ही में रणवीर ने शादी को लेकर हिंट दिया, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है.
शादी करेंगे रणवीर?
दरअसल, फराह खान अपने यू्ट्यूब कुकिंग व्लॉग के लिए रणवीर के घर पहुंचीं. इस दौरान फराह खान और रणवीर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर कीं.
रणवीर के हाउस टूर और कुकिंग सेशन के बीच फराह खान के कुक दिलीप ने रणवीर से मस्ती-मजाक में सीरियस सवाल पूछ लिया. दिलीप ने रणवीर से पूछा- आपकी शादी हो गई? इसपर रणवीर ने जवाब दिया-अभी बहुत ही जल्दी कर रहे हैं. सचमें. ये सुनकर फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं. उन्होंने कहा कि ये तो बड़ी ब्रेकिंग मिल गई.
रणवीर को मिला क्रिकेटर्स का सपोर्ट
फराह खान संग बातचीत के दौरान रणवीर ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर भी बात की. रणवीर ने कहा कि उनपर हुई कंट्रोवर्सी के दौरान कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें कॉल करके सपोर्ट दिखाया था.
रणवीर बोले- जॉन अब्राहम सर ने मुझे कॉल किया था. उन्होंने उस सिचुएशन में मुझे खुद को हैंडल करने को कहा था. उन्होंने ये भी कहा था कि मीडिया में ये सब नॉर्मल है. सोनू निगम, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने भी मुझे कॉल करके सपोर्ट दिखाया था.
किसके साथ रिलेशनशिप में रणवीर?
बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वो एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं. लेकिन फिर बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं. वहीं, पिछले साल रणवीर ने दिवाली के मौके पर मिस्ट्री गर्ल संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. तब ऐसी चर्चा थी कि वो इंफ्लुएंसर और मॉडल जूही भट्ट संग रिश्ते में हैं. मगर दोनों ने कभी अपनी डेटिंग पर कुछ नहीं कहा. अब रणवीर ने जब से शादी करने की बात कही है, तभी से फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो किसे डेट कर रहे हैं.