scorecardresearch
 

यश के Toxic किरदार का नाम 'टिकट' क्यों, तीन लुक्स का क्या है सीक्रेट? सामने आई फिल्म की कहानी...

‘टॉक्सिक’ के टीजर में मेकर्स ने कहानी छुपाई जरूर, लेकिन सुराग भी इसी में छुपाए हैं. सर्कस, टैटू और ‘टिकट’ नाम का सीक्रेट बताता है कि यश के डबल रोल के पीछे क्या कहानी छुपी है. 'टॉक्सिक' के टीजर और प्रोमो के सीन्स को जोड़ने पर कहानी का बड़ा हिस्सा समझ आने लगता है.

Advertisement
X
राया, टिकट और टैटू... ये है 'टॉक्सिक' की कहानी! (Photo: ITGD)
राया, टिकट और टैटू... ये है 'टॉक्सिक' की कहानी! (Photo: ITGD)

ईद पर थिएटर्स में धमाका करने आ रही फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ. इस टीजर में रॉकिंग स्टार यश का खूंखार गैंगस्टर अवतार तो चर्चा में रहा ही, उनका एक और चौंकाने वाला अवतार भी नजर आया— आर्मी पर्सन जैसे छोटे बाल, दाढ़ी गायब और एथलेटिक मस्क्युलर बॉडी. घनघोर दाढ़ी और लंबे बालों के लिए आइकॉन बन चुके यश का ये लुक फैन्स के लिए शॉक और सरप्राइज दोनों लेकर आया.

जनता अभी यश के इस लुक से ही नहीं उबर पाई थी कि मेकर्स ने इस किरदार का नाम 'टिकट' बता दिया. अब तो जनता और उलझ गई. आखिर फिल्म की कहानी क्या है? किसी इंसान के बच्चे का नाम टिकट कैसे हो सकता है? और 'टॉक्सिक' की कहानी में पूरा मामला क्या है? इन सवालों के जवाब 'टॉक्सिक' के टीजर में ही छुपे हैं.

टीजर में छुपे टिकट के सीन में है राज
'टॉक्सिक' के मेकर्स ने टीजर से कहानी की डिटेल्स छुपाने में मेहनत तो बहुत की है. इस चक्कर में फिल्म की आधा दर्जन एक्ट्रेसेज में से एक को भी टीजर में जगह नहीं दी. लेकिन 'टॉक्सिक' के टीजर को स्लो और जूम करके देखने पर कहानी के कुछ पुख्ता सुराग हाथ लगते हैं.

जैसे टीजर में एक जगह यश के 'टिकट' किरदार की गर्दन पर एक टैटू नजर आता है. जूम करके देखने पर पता चलता है कि ये टैटू असल में किसी एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के टिकट जैसा है. इस पर एक टिकट नंबर लिखा है- 30122. साथ में एक सिंबल बना है और लिखा है 'Admit One' यानी एक आदमी को एंट्री दी जाए, जैसा अक्सर टिकट्स पर लिखा होता है.

Advertisement
यश के टैटू में छुपा है कहानी का सीक्रेट (Photo: Screengrab)

टीजर की शुरुआत में ही यश का गैंगस्टर किरदार राया किसी सर्कस जैसी जगह पर मॉब-फाइट में दिखता है. इसी बीच एक टिकट फिर से स्क्रीन पर दिखता है और पता चलता है कि सर्कस का नाम रॉयल सर्कस है. रॉयल सर्कस की टैगलाइन है- 'The Greatest Show in The World' यानी दुनिया का सबसे बड़ा शो. लेकिन अब सवाल ये है कि गैंगस्टर्स का सर्कस से क्या कनेक्शन?

'टॉक्सिक' के टीजर में छुपा रॉयल सर्कस का टिकट (Photo: Screengrab)

अमेरिका में इटालियन माफिया या क्राइम फैमिलीज का बहुत पुराना इतिहास रहा है. शिकागो आउटफिट, फाइव पॉइंट गैंग जैसे क्राइम ग्रुप; माफिया फैमिलीज और अल कपोन, मशीन गन जैक जैसे गैंगस्टर्स इसी संगठित अपराध के दौर से निकले. वसूली, अपहरण, ड्रग्स, शराब तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई जैसे बिजनेस इन संगठित अपराधियों के मुख्य धंधे थे. मगर अक्सर इन्हें दूसरे सभ्य दिखने वाले और कानूनी रूप से वैलिड पेशों की आड़ में किया जाता था, जैसे सिनेमा बिजनेस, रेस्टोरेंट, कसीनो या सर्कस. तो 'टॉक्सिक' की कहानी यहीं से इंस्पायर लगती है.

टैटू, सर्कस और टिकट का 'टॉक्सिक' कॉम्बिनेशन
फिल्म में रॉयल सर्कस की आड़ में क्राइम माफिया फल-फूल रहा है. 'टॉक्सिक' के टीजर की शुरुआत में यश का गैंगस्टर किरदार इसी धंधे का कंट्रोल पाने की लड़ाई लड़ता लगता है. मगर बीच में जब यश थोड़े बूढ़े नजर आ रहे हैं, वो शायद उनके इस क्राइम एम्पायर के कमजोर पड़ने का दौर है.

Advertisement

'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक और उनके किरदार का डिस्क्रिप्शन बार-बार उन्हें एक भयानक गैंगस्टर मगर महाठरकी आदमी दिखाना चाहता है. कहानी का कुछ पेंच यहीं उलझा है. शायद उसकी ये कुख्यात आदतें एक बच्चे के जन्म से जुड़ी हैं. हो सकता है कि राया की कोई बीवी हो, जो उसकी इन हरकतों की वजह से अपने बच्चे समेत परेशानी में आ जाए और दूर हो जाए.

यानी राया के बेटे का एंगल दो तरह से प्ले आउट हो सकता है— वो राया से दूर रहा, इसलिए पिता का प्यार-सम्मान पाने के लिए खूंखार होकर लौटा हो और पिता के दुश्मनों से निपटता नजर आए. या फिर वो अपनी मां के बुरे हाल और बर्बाद बचपन का बदला लेने लौटा हो.

राया के बेटे का स्टोरी आर्क जो भी हो, मगर उसका पिता से दूर होना किसी न किसी तरह रॉयल सर्कस की उस परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिसके बीच टीजर की शुरुआत में गैंग वॉर हो रहा है. जैसा टैटू यश की गर्दन पर है, वैसी ही एक सर्कस टिकट टीजर में आग में जलती हुई नजर आती है.

सर्कस का टिकट है फिल्म की कहानी का सबसे बड़ा क्लू (Photo: Screengrab)

यानी सर्कस के उस शो के दौरान जो लड़ाई हुई, वही राया से उसके बेटे के दूर जाने की वजह बनी. उस शो का टिकट उसके बेटे के लिए एक कभी न भूलने वाली याद है, इसलिए उसने अपनी गर्दन पर ये टिकट टैटू करवा लिया है. और इसीलिए उस बेटे का नाम फिल्म में 'टिकट' है.

Advertisement

यश के तीन लुक्स का सीक्रेट
इससे लगता है कि 'टॉक्सिक' की कहानी तीन हिस्सों में घटेगी. यंग राया गैंगस्टर एम्पायर का कंट्रोल हासिल करने की जंग लड़ता नजर आएगा और इसी में किसी तरह उसके बेटे के जन्म का एंगल आएगा. मगर ये बेटा उससे दूर हो जाएगा. उम्र बढ़ने पर राया का ये एम्पायर ढहता हुआ लगेगा, लेकिन तभी कहानी में राया के बेटे टिकट की एंट्री होगी.

'टॉक्सिक' से सामने आए यश के तीन लुक्स भी कहते हैं एक कहानी (Photo: Screengrab)

यश का डबल रोल बाप-बेटे का ही है, ये दोनों किरदारों के डायलॉग से पक्का होता है. यश के बर्थडे पर आए फर्स्ट लुक वीडियो में राया ने कहा था, 'डैडी इज होम'. जबकि 'टॉक्सिक' के टीजर में टिकट कह रहा है- 'आई एम होम डैडी'. यहां देखें 'टॉक्सिक' का टीजर:

19 मार्च को थिएटर्स में ये देखना है कि ये अनुमान कितना सटीक बैठता है और यश के दोनों अवतार आपस में भिड़ने वाले हैं या मिलकर किसी तीसरे दुश्मन से.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement