scorecardresearch
 

Film Wrap: पत्नी राधा के लिए क्या बोले राजपाल यादव? किसके प्यार में मलाइका अरोड़ा

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- जानिए क्या रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है? इसके अलावा डेटिंग शो 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आ रहीं अस्मिता अधिकारी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की है.

Advertisement
X
किसके प्यार में मलाइका अरोड़ा? (PHOTO: Instagram @rajpalofficial/@malaikaaroraofficial)
किसके प्यार में मलाइका अरोड़ा? (PHOTO: Instagram @rajpalofficial/@malaikaaroraofficial)

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने कर्ज विवाद पर खुलकर बात की तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिरौती को लेकर मुंबई पुलिस एक्शन में है.

'कई जन्म लेकर भी कर्ज नहीं उतार सकता' पत्नी राधा के लिए बोले राजपाल यादव
जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव शाहजहांपुर पहुंचे. एक्टर ने शादी में खूब रंग जमाया. शादी से फ्री होने के बाद उन्होंने कर्ज विवाद पर बात की और सभी का शुक्रिया अदा किया. 

रणवीर सिंह से हुई थी करोड़ों रुपयों की मांग, अब बिश्नोई गैंग के मेंबर के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस
रणवीर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. अब इसपर मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के नाम का लुक आउट नोटिस जारी कराया है. 

19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में मलाइका अरोड़ा, रोम में किया रोमांस? फोटो वायरल
मलाइका अरोड़ा और हीरा व्यापारी हर्ष मेहता की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

'कूदकर देने वाली थी जान तभी...', परिवार संग बिगड़े रिश्ते, दर्द में रही हसीना, हाल देख रो पड़े पिता
डेटिंग शो 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आ रहीं अस्मिता अधिकारी ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की है.  उन्होंने बताया कि एक वक्त पर वो इतना टूट गई थीं कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी.

Advertisement

उदयपुर में विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म!
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने न कभी अपने रिश्तों को कंफर्म किया और न ही शादी की अफवाहों पर उनका कोई रिएक्शन सामने आया. लैकिन लगता है रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement