scorecardresearch
 

PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर बनेंगी दुल्हन, मशहूर सिंगर से होगी शादी? वायरल वीडियो देख टूटा फैंस का दिल

हानिया आमिर का एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो एक शादी टाइप माहौल में सिंगर आसिम अजहर के साथ नाच रही हैं. ये वीडियो एक्ट्रेस की शादी की खबरों के बीच जमकर वायरल हो रहा है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सा गया है. आखिर क्या है इसके पीछे का सच?

Advertisement
X
शादी कर रही हैं हानिया आमिर? (Photo: Instagram/@haniaaamirpk)
शादी कर रही हैं हानिया आमिर? (Photo: Instagram/@haniaaamirpk)

पाकिस्तान की हसीना एक्ट्रेस हानिया आमिर फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल रहता है. इंडिया में भी एक्ट्रेस की पक्की फैन फॉलोइंग मानी जाती है. इन दिनों हानिया अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आसिम अजहर संग गुपचुप शादी करेंगी. 

शुरू हुई हानिया की शादी की तैयारियां?

हानिया आमिर की शादी की चर्चा पिछले एक महीने से चल रही है. माना जा रहा है कि हानिया और आसिम रमदान के महीने में शादी करेंगे. ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों का निकाह होगा. अब रमदान शुरू होने से पहले, हानिया आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आसिम के साथ दिल खोलकर नाचती-गाती नजर आ रही हैं. 

हानिया और आसिम एक शादी टाइप माहौल में नजर आ रहे हैं, जहां काफी लोगों की मौजूदगी है. इस दौरान एक्ट्रेस ने पीला सलवार सूट पहना है और फूलों की माला का शृंगार किया हुआ है. आसिम ने काला कुर्ता पहना है और वो हानिया के साथ नाच रहे हैं. एक्ट्रेस वीडियो के दौरान खूब लटके-झटके मार रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक और वीडियो में हानिया कुछ औरतों के साथ नाच रही हैं, जिनके हाथों में डांडिया है और वो उनसे खेल रही हैं. आगे का माहौल किसी शादी के संगीत की तरह नजर आ रहा है. हानिया वीडियो के अंत में कहती हैं कि अब उनकी शादी हो गई हैं. हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि ये वीडियो हानिया के बर्थडे का है, जो 12 फरवरी के दिन था. उस बर्थडे पार्टी का थीम 'शादी' था, जिसकी वीडियोज ने अब फैंस के बीच सनसनी मचा दी है

वीडियो देख टूटा फैंस का दिल

हानिया आमिर की शादी के फंक्शन वाले वीडियोज देखकर फैंस बेहद उदास हुए हैं. वो किसी दिल टूटे आशिक की तरह ये लिख रहे हैं कि ऐसा नहीं हो सकता. हानिया की शादी नहीं हो सकती. कोई उनसे कहे कि ये सब झूठ है. वहीं कुछ का कहना है कि ये एक नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो सकती है. 

हानिया और आसिम की डेटिंग हिस्ट्री काफी दिलचस्प है. दोनों एक-दूसरे को पहली बार कई सालों पहले मिले थे. साल 2018 से उनकी डेटिंग की शुरुआत हुई, मगर 2020 में दोनों अलग हुए. फिर आसिम ने एक्ट्रेस-मॉडल मेरूब अली से रिश्ता जोड़ा. उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर जून 2025 में आसिम की सगाई टूट गई. अब वो दोबारा हानिया के साथ हैं, जिनसे उनकी शादी की खबरों ने खलबली सी मचाई हुई है. देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या हानिया आमिर की शादी होगी या नहीं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement