scorecardresearch
 

Akshara Singh के कहने पर Aamir Khan ने बोला भोजपुरी डायलॉग, बोलीं- सब सपनों जैसा है

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर अक्षरा सिंह से बातचीत की. इसके अलावा आमिर ने अक्षरा संग फना मूवी के टाइटल ट्रैक पर डांस भी किया है. आमिर खान के साथ इस तरह खूबसूरत पल बिताना, अक्षरा के लिये उनकी जिंदगी के बेस्ट लम्हों में से एक था.

Advertisement
X
अक्षरा सिंह, आमिर खान
अक्षरा सिंह, आमिर खान

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की ना सिर्फ लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, बल्कि अब वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली अभिनेत्री भी बन चुकी हैं. अक्षरा ने इंडस्ट्री में बहुत सारी हिट फिल्में और म्यूजिक वीडियो दिये हैं. हाल ही में अक्षरा ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) का इंटरव्यू भी लिया, जिसकी हर ओर काफी चर्चा हो रही है. 

फैंस को पसंद आई अक्षरा-आमिर की बातचीत
अक्षरा सिंह आमिर खान के साथ अपनी बातचीत के लिए सुर्खियों में हैं. दोनों की साथ में वायरल रील से लेकर इंटरव्यू तक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. 

आमिर खान संग बिताये गये खास पलों पर बात करते हुए अक्षरा एक इंटरव्यू में कहती हैं, मेरे लिए अभी भी यह एक सपने जैसा है. उनके सामने बैठकर उनसे बातचीत करना. उन्हें देखकर बड़ी हुई, उनके गानों पर पागल होकर डांस किया. उनके परफेक्शन से प्यार हो गया. यह मुलाकात बेहद ही खास है. बिल्कुल सपने जैसी है.

अक्षरा सिंह आगे कहती हैं,  यह उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने मुझे यहां तक ​​पहुंचाया जो हमेशा मेरे साथ रहे और मेरे काम को सराहा, इतना प्यार दिया. मैं सभी चाहने वालों से प्यारी प्रतिक्रिया सुनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं. साथ ही मेरी गायकी और कैसे मैंने आमिर सर को भोजपुरी बोलने के लिए प्रेरित किया, यह देखना ना भूलें. यही नहीं, अक्षरा सिंह तो आमिर खान के साथ फना गाने पर डांस भी कर चुकी हैं. आमिर और अक्षरा के डांस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था. अक्षरा को जिस तरह फैंस का प्यार मिल रहा है. अगर वैसे चलता रहा, तो वो दिन दूर नहीं, जब भोजपुरी क्वीन बॉलीवुड फैंस के दिलों पर राज करेंगीं. 

Advertisement

अक्षरा सिंह को जो कहना था कह दिया. अगर आपको कुछ कहना है, तो वो भी बता दीजिये. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement