scorecardresearch
 

'मैंने पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया' कायादु लोहार ने शेयर किया सेक्शुअल हैरेसमेंट का भयानक एक्सपीरियंस

साउथ सिनेमा की नई सेंसेशन बनकर उभरीं एक्ट्रेस कायादु लोहार ने अपने स्कूल के दिनों का एक बेहद हैरान करने वाला और खौफनाक अनुभव साझा किया है. जब वह दसवीं क्लास में थीं, तब ट्यूशन जाते समय कुछ लड़के उन्हें छेद रहे थे. दो दिनों तक इसे इग्नोर करने के बाद, तीसरे दिन उनका गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने पत्थर उठाकर मार दिया

Advertisement
X
कायादु लोहार ने इस वजह से फोड़ दिया था लड़के का सिर (Photo: Instagram/@kayadu_lohar_official)
कायादु लोहार ने इस वजह से फोड़ दिया था लड़के का सिर (Photo: Instagram/@kayadu_lohar_official)

साउथ में नई सेंसेशन बनकर उभरीं कायादु लोहार की कामयाबी पर नजरें खूब लगी रहती हैं. सिर्फ 6 साल के करियर में उन्होंने साउथ की चारों भाषाओं- कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने सिर्फ आठ फिल्मों में काम किया है, लेकिन आज साउथ की उभरती फीमेल स्टार्स में गिनी जाती हैं.

असम से आने वालीं कायादु ने अब अपने स्कूल के दिनों में सड़क पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का सामना करने का अनुभव शेयर किया है. कायादु ने बताया कि पहले तो दो दिनों तक उन्होंने इस बात को इग्नोर किया था, लेकिन तीसरे दिन उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उन्हें हैरेस कर रहे एक लड़के को काफी चोट आई थी.

कायादु ने शेयर की दिल दहला देने वाली घटना

कायादु ने बताया कि स्कूल के दिनों में वह अपने घर के पास 10वीं की ट्यूशन पढ़ने जाती थीं. उन्होंने 'गलाटा तमिल' को बताया, 'रास्ते में कुछ लड़के मुझे छेड़ते थे. पहले दिन मैंने सोचा, ठीक है, जाने दो. दूसरे दिन भी मैंने यही किया, लेकिन तीसरे दिन मुझसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ.'

उसके बाद कायादु का गुस्सा ऐसा निकला कि उन्हें छेड़ने वाले लड़कों ने सोचा भी नहीं होगा. 'मैं बहुत गुस्से में थी. मैंने एक पत्थर उठाया और उनकी तरफ दे मारा. वह जाकर एक लड़के के सिर पर लगा और उसका सिर फट गया. उसका खून निकलने लगा और मैं वहां से निकल गई. उसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता,' कायादु ने बताया.

Advertisement

अपने इस रिस्पॉन्स को 'वायलेंट' बताते हुए कायादु ने कहा कि उन्हें इस तरह किसी का सिर फोड़ देने की बात भी सही नहीं लगती, लेकिन उस समय उन्हें जो सही लगा उन्होंने किया. कायादु ने आगे कहा, 'मैं स्वभाव से शांत जरूर हूं, लेकिन गलत बात कभी बर्दाश्त नहीं करती.'

करियर की बात करें तो कायादु लोहार जल्द ही डायरेक्टर आकाश भास्करन की अथर्वा स्टारर फिल्म इधयम मुरली और मरियप्पन चिन्ना की, जी.वी. प्रकाश कुमार स्टारर इम्मॉर्टल में नजर आएंगी. इसके अलावा कायादु के पास दुलकर सलमान की आई एम गेम, पृथ्वीराज सुकुमारन की खलीफा और नानी की द पैराडाइज जैसी फिल्में भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement