यूट्यूबर लखनीत यानी लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट इन दिनों जापान घूम रहे हैं. वहां की खूबसूरती, टेक्नॉलजी और लग्जरी लाइफ देखकर कपल दंग रह गया है.
Photo: Instagram @iam_neetubisht_
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें जापान का ट्रांसपेरेंट पब्लिक टॉयलेट देखकर नीतू हैरान हो गई हैं. वो इस टॉयलेट को देखकर असमंजस में दिखीं.
Photo: Instagram @iam_neetubisht_
लखन ने पब्लिक टॉयलेट का वीडियो व्लॉग में दिखाकर कहा कि ये सबसे वीयर्ड है. एकदम ट्रांसपेरेंट है. लेकिन ये काफी नीट और क्लीन है.
Photo: Screengrab
लखन ने कहा कि जापान के लोग बहुत एडवांस्ड हैं. लोगों को इस ट्रांसपेरेंट टॉयलेट को यूज करना बुरा नहीं लगता. वो इस टेक्नॉलजी के साथ काफी कंफर्टेबल हैं.
Photo: Screengrab
नीतू ने हैरानी जताते हुए पति से पूछा ये कैसे हो सकता है? कोई खुले में कैसे वॉशरूम का इस्तेमाल कर सकता है. लोग इसमें कैसे कंफर्टेबल हैं?
Photo: Screengrab
फिर लखन ने नीतू की कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताया कि इस पब्लिक टॉयलेट में पहले सब ट्रांसपेरेंट दिखता है. लेकिन जैसे ही आप अंदर जाकर डोर लॉक करते हो, ट्रांसपेरेंसी हट जाती है.
Photo: Screengrab
टॉयलेट के अंदर एक फोग-सा जनरेट होता है. जिसकी वजह से बाहर वालों को कुछ भी नजर नहीं आता. नीतू ने कहा कि जापान काफी एडवांस्ड है. ये लोग 2050 में जी रहे हैं.
Photo: Screengrab
लखन ने नीतू को बताया कि जब तक वॉशरूम लॉक रहेगा अंदर का कुछ भी बाहर नजर नहीं आएगा. लखन ने टॉयलेट के अदंर जाकर नीतू को एग्जांपल दिखाया. तब जाकर नीतू का डर खत्म हुआ.
Photo: Screengrab
लखन-नीतू ने जापान ट्रिप को खूब एंजॉय किया. कपल ने वहां के होटल रूम का भी टूर दिया. लखनीत जापान की हाई-टेक लाइफ को देखकर हैरान हुआ.
Photo: Instagram @iam_neetubisht_