फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, एक्टर और बिग बॉस फेम अदनान शेख ने साल 2024 में गर्लफ्रेंड संग धूमधाम से शादी रचाई थी. ग्रैंड वेडिंग के बाद अदनान एक बेटे के पिता भी बन चुके हैं.
अदनान को शादी के दौरान तगड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, क्योंकि अदनान की पत्नी हिंदू हैं. मगर अदनान संग शादी से पहले उन्होंने धर्म बदल लिया था. वो हिंदू से मुसलमान बन गईं.
अदनान की पत्नी का रियल नाम रिद्धि है. लेकिन शादी के दौरान धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर आएशा रख लिया. इस्लाम कबूल करने के बाद से अदनान की पत्नी बुर्का और हिजाब पहनती हैं. वो कभी अपना चेहरा नहीं दिखातीं.
ऐसे में अदनान पर ये आरोप लगते आए हैं कि उन्होंने पत्नी का ब्रेनवॉश किया है और जबरन उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया है. यूजर्स के इन सवालों और ट्रोलिंग पर अब अदनान ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.
अदनान ने अपने यूट्यूब वीडियो में जवाब दिया- आप लोग ब्रेनवॉश और पता नहीं क्या क्या बोल रहे हो? हम दोनों बालिग हैं.
एक वीडियो में दावा किया गया कि अदनान ने पत्नी की संपत्ति हड़प ली है? इसपर अदनान ने तंज कसते हुए कहा- कौन सी संपत्ति? मुझे कुछ भी संपत्ति मिली नहीं है.
बता दें कि अदनान पत्नी संग खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे हैं. उन्होंने इससे पहले भी पत्नी के धर्म परिवर्तन कराने पर भी चुप्पी तोड़ी थी.
उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने शादी से पहले ही अपना धर्म बदल लिया था. इंडिया में सबको आजादी है. कोई किसी से जबरदस्ती कुछ नहीं करा सकता है.