scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

तलाक-तृषा-टैक्स रेड और पिता, CM बनने से पहले इन विवादों में घिरे थे विजय!

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 1/9

थलपति विजय यानी विजय जोसेफ अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं.  हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 2/9

जहां एक तरफ फैंस उनकी राजनीतिक जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी से जुड़े पुराने विवाद भी फिर चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं विजय से जुड़े उन बड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने समय-समय पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 3/9

हाल के दिनों में विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई. फरवरी में संगीता ने तमिलनाडु की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. 25 साल से ज्यादा पुरानी शादी खत्म करने की मांग करते हुए उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.

Advertisement
सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 4/9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने दावा किया कि उन्हें 2021 में विजय और एक एक्ट्रेस के रिश्ते के बारे में पता चला था. इसके बाद एक बार फिर विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. 

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 5/9

दोनों की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है. घिल्ली, थिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था. हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 6/9

विजय का विवाद सिर्फ उनकी शादीशुदा जिंदगी तक सीमित नहीं रहा. उनका अपने पिता, जो कि एक फेमस डायरेक्टर एस.ए. चंद्रशेखर हैं, के साथ भी बड़ा टकराव हो चुका है.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 7/9

विजय के पिता ने उनके नाम और फैन बेस का इस्तेमाल कर एक राजनीतिक संगठन शुरू करने की कोशिश की थी. लेकिन विजय को ये पसंद नहीं आया. मामला इतना बढ़ गया कि एक्टर को कोर्ट तक जाना पड़ा. उन्होंने अदालत से मांग की कि उनके नाम पर कोई भी राजनीतिक पार्टी या संगठन न चलाया जाए.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 8/9

विजय का नाम कई आर्थिक विवादों से भी जुड़ चुका है. साल 2015 से 2020 के बीच इनकम टैक्स विभाग ने कई बार उनके घर और फिल्म प्रोडक्शन ऑफिस पर छापेमारी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार्रवाई फिल्मों पुलि और बिगिल से जुड़े कथित टैक्स चोरी के मामलों को लेकर की गई थी.

सीएम बनने से पहले इन विवादों में फंसे थलपति विजय
  • 9/9

वहीं विजय की आने वाली फिल्म जन नेता भी लंबे समय से विवादों में बनी हुई है. फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस नहीं मिला है. इतना ही नहीं, कुछ समय पहले फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement