टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा की रियलिटी शो लॉकअप 2 में जर्नी खत्म हो चुकी है. शो में उन्होंने कई दफा अपने भाई का जिक्र किया था.
अब एक इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने बताया कि वो अपने भाई श्रेयस के लिए बेहद पोजेसिव हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने भाई के लिए सही पार्टनर की तलाश कर रही हैं.
श्रेष्ठा के मुताबिक, कई लड़कियां उनके भाई को अप्रोच करने के मकसद से उनके साथ करीबियां बढ़ाती हैं. लेकिन वो ऐसी लड़कियों के इरादों को पहचान जाती हैं.
फिल्मीज्ञान संग बातचीत में श्रेष्ठा ने कहा- मैं अपने भाई के लिए पोजेसिव हूं. मुझे उसके लिए सही लड़की चाहिए. यकीनन वो लड़की पसंद करेगा. लेकिन मेरी राय भी लेगा. ऐसा मैं समझती हूं.
''मैं भाई को अपना फैसला बता दूंगी कि वो लड़की मुझे पसंद है या नहीं. क्योंकि एक लड़की ही दूसरी लड़की की इंटेंशन को समझ सकती है.''
जिस तरह से लड़के कहते हैं कि वो लड़कों के इरादे समझते हैं. वैसे ही हम लड़कियां भी सामने वाली लड़की के मन में क्या है, उसके क्या इरादे हैं, समझ जाते हैं.
श्रेष्ठा ने बताया कि उन्होंने ऐसी बहुत सी लड़कियों को खुद से दूर किया है. जो बात उनसे करती थीं, लेकिन उनका टारगेट कहीं और होता था. इसलिए वो अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स संग ही ज्यादातर रहती हैं.
श्रेष्ठा अपने भाई के करीब हैं. भाई संग वो इंस्टा पर रील शेयर करती हैं. श्रेयस के लिए अपनी फीलिंग्स वो कई पोस्ट्स में बता चुकी हैं. उन्हें बिग बी के नाम से एड्रेस करती हैं.
श्रेया के करियर की बात करें तो वो पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं. लॉकअप उनका पहला रियलिटी शो था. वो शो से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट रही हैं.