scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

घर में म‍िली थी एक्ट्रेस की लाश, ज‍िसने 17 की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, मौत की गुत्थी नहीं सुलझी

Shobha
  • 1/8

सिनेमाजगत में ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेस रहीं, जिन्होंने अपने काम से महज कुछ समय में नाम कमाया. ऐसी हीं एक एक्ट्रेस शोभा थीं, जो साउथ सिनेमा में एक वक्त सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं. शोभा 70s के दौर में रीजनल सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं. 

Shobha
  • 2/8

शोभा का फिल्मी करियर उनके बचपन से ही शुरू हो गया था. एक्ट्रेस की मां मूवीज में काम किया करती थीं. चार साल की उम्र में शोभा ने अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर लिया था. वो लगभग हर भाषा में बनी फिल्मों में काम किया करती थीं. बतौर हीरोइन, उनकी पहली फिल्म 1978 में उतरादा रथरी आई जो एक मलयालम फिल्म थी.

Shobha
  • 3/8

शोभा को सेट पर काम करते हुए एक सिनेमैटोग्राफर बलु महेंद्र से प्यार हो गया था, जो उनसे 26 साल बड़े थे और पहले से शादीशुदा थे. अपने प्यार की खातिर, एक्ट्रेस ने 1978 में परिवार के खिलाफ जाकर उनसे शादी की. इस वजह से शोभा का अपने परिवार संग रिश्ते और फिल्मी करियर पर भी असर पड़ा.

Advertisement
Shobha
  • 4/8

 इसके बाद शोभा ने रजनीकांत और कमल हासन संग कई फिल्मों में काम किया और तमिल सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई. 1979 तक एक्ट्रेस 100 से भी ज्यादा रीजनल फिल्मों में काम कर चुकी थीं. इसी दौरान उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ भी लिया. 

Shobha
  • 5/8

 शोभा ने अपने करियर में ऊंचाई तब हासिल की, जब उन्हें महज 17 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड मिला. एक्ट्रेस को उनकी फिल्म पासी में बेहतरीन काम के लिए ये सम्मान दिया गया था. ऐसा करने वालीं वो इंडिया की सबसे युवा कलाकार भी हैं. 

Shobha
  • 6/8

फिल्म पासी साल 1979 में आई थी, जिसमें शोभा ने एक कूड़ा उठाने वाले की बेटी का रोल निभाया था. इसमें उनका किरदार काफी फटे-पुराने कपड़े पहनता है. उस दौरान उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था, जिसके बाद रीजनल सिनेमा में शोभा की अलग धाक बनी. 

Shobha
  • 7/8

लेकिन उनकी जिंदगी में शायद ये स्टारडम काफी कम समय के लिए लिखा था. नेशनल अवॉर्ड जीतने के कुछ समय बाद, शोभा को अपने मद्रास वाले घर में मृत पाया गया. 17 साल की उम्र में उनकी मौत कैसे हुई, इसका कारण आज भी किसी को नहीं पता चला. एक्ट्रेस ने अपने पीछे कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था. 

 

Shobha
  • 8/8

हालांकि उनकी मां ने शोभा की मौत का जिम्मेदार पति बलु महेंद्र को ठहराया. सिनेमैटोग्राफर ने एक्ट्रेस की मौत के कुछ सालों बाद एक मलयालम फिल्म भी बनाई थी, जिसकी कहानी सीधे तौर पर तो नहीं मगर शोभा की जिंदगी से प्रेरित थी. 

Photo: Social Media

Advertisement
Advertisement