scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

45 की एक्ट्रेस, 10 साल बाद बनी जुड़वा बच्चों की मां, 14 दिन बाद काम पर लौटीं

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 1/10

संभावना सेठ ने 4 जून को अपने जुड़वा बच्चों का सरोगेसी से वेलकम किया. इसके कुछ दिन बाद ही वा काम लौट आई हैं. 

Sambhavna seth comeback
  • 2/10

संभावना जल्द ही राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में अपनी जर्नी शेयर करती दिखाई देंगी. इसके शूट से पहले उन्होंने अपने कमबैक, जुड़वा बच्चों और पति अविनाश द्विवेदी को लेकर बात की. 

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 3/10

संभावना सेठ कई मिसकैरेज और फेल्ड IVF के बाद 45 की उम्र में मां बनी हैं. उनका पूरा परिवार फिलहाल बेटा-बेटी के घर आने की खुशियां मना रहा है. 

Advertisement
Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 4/10

अपने काम पर वापस लौटने पर रिएक्ट करते हुए संभावना बोलीं- बेबीज होने के बाद मैं पहली बार सेट पर आई हूं. मुझे बहुत खुशी मिल रही है. सेट का जो मजा है वो एक आर्टिस्ट के लिए बहुत अच्छा रहता है.

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 5/10

इस पूरे मुश्किल दौर में संभावना का उनके पति ने खूब साथ दिया. वो उनकी तारीफ करते नहीं थकीं. संभावना ने माना कि उनकी जिंदगी के तुम हो ना पर्सन सिर्फ अविनाश ही हैं. 

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 6/10

वो बोलीं- मैं तुम हो ना का टैग अपने पति अविनाश को ही देना चाहूंगी. उनके अलावा कोई नहीं हो सकता. अगर मेरे पति मेरे साथ हैं तो फिर किसी की भी जरूरत नहीं है. 

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 7/10

संभावना ने कहा- वो हैं तो सबकुछ पॉसिबल है. लोग कहते हैं ना कि भगवान हैं हमारे साथ. मैं कहती हूं- मेरा अविनाश है ना तो सब ठीक है.

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 8/10

संभावना ने बताया कि वो काम पर वापस लौटने को बेकरार हैं. वो बोलीं- मेरी लाइफ में चीजें अटकी हुई थीं, और सभी को पता है क्या दिक्कत थी, मेरे व्लॉग्स के जरिए पता चल ही जाता है.  इस बीच मैंने सेट पर न होना भी मिस किया है.

Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 9/10

'मैं बस इतना ही कहूंगी कि- हमारी जिंदगी में 10 साल के बाद खुशियां आई हैं. हम इसके बहुत शुक्रगुजार हैं. मैं उन लोगों का खासकर शुक्रियाअदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमारे लिए दुआ मांगी.'

Advertisement
Sambhavna Seth comeback after having twins
  • 10/10

संभावना ने हाल ही में अपने व्लॉग में दिखाया था कि कैसे उनके ससुरालवाले जुड़वा बच्चों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वो इतना अपनापन देखकर रो पड़ी थीं.

Advertisement
Advertisement