scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Jungkook BTS Profile: Gen Z का चहेता BTS स्टार है 600 करोड़ का मालिक, हर लुक की दीवानी हैं लड़कियां...

(Picture Credits- Getty Images)
  • 1/10

आज की जेन जी के बीच BTS का नाम काफी पॉपुलर है. इस कोरियन बैंड के एक मेंबर जंगकुक को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. उनके गाने, डांस और स्टाइल के लाखों फैंस हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. कम उम्र में ही जंगकुक ने म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. (Picture Credits- Getty Images)

(Image Credits- Jungkook Instagram)
  • 2/10

जंगकुक का पूरा नाम जॉन जंगकुक (Jeon Jung-kook) है. उनका जन्म 1 सितंबर 1997 को साउथ कोरिया के बुसान शहर में हुआ था. बचपन से ही उन्हें गाने और डांस करने का शौक था. इसी शौक को अपना करियर बनाने के लिए वो कम उम्र में ही सियोल चले गए. आज जंगकुक BTS के साथ-साथ अपने सोलो गानों के लिए भी जाने जाते हैं. (Image Credits- Getty Images)

(Image Credits- Getty Images)
  • 3/10

1. कहां हुई जंगकुक की परवरिश

जंगकुक का जन्म 1 सितंबर 1997 को साउथ कोरिया के बुसान शहर में हुआ था. जंगकुक दुनिया भर में मशहूर हैं और BTS के सबसे पसंदीदा मेंबर्स में से एक हैं. उन्हें बचपन से ही गाने और डांस करने का शौक था. आज लाखों लोग उनकी आवाज और डांस के दीवाने हैं. (Image Credits- Getty Images)

Advertisement
(Image Credits- Instagram Jungkook)
  • 4/10

2. कैसे शुरू हुआ जंगकुक का करियर?

साल 2011 में जंगकुक ने साउथ कोरिया के सिंगिंग शो सुपरस्टार K के लिए ऑडिशन दिया था. वो इस शो में आगे नहीं जा पाए, लेकिन कई म्यूजिक कंपनियों ने उनका टैलेंट देखा. इसके बाद उन्होंने बिग हिट एंटरटेनमेंट के साथ काम करना शुरू किया. यहां उन्होंने गाने और डांस की ट्रेनिंग ली. कुछ साल की मेहनत के बाद उन्हें BTS में काम करने का मौका मिला. (Image Credits- Getty Images)

(Image Credits- Getty Images)
  • 5/10

3. BTS से कैसे मिली पहचान?

जंगकुक ने 13 जून 2013 को BTS 'बैंगटन सोन्येओंडन' के साथ अपना पहला गाना रिलीज किया था. वो इस ग्रुप के सबसे छोटे मेंबर हैं. BTS में जंगकुक के अलावा आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन और वी हैं. डायनमाइ, बटर और पर्मीशन टू डांस जैसे गानों ने ग्रुप को दुनिया भर में फेमस कर दिया. इसके साथ ही जंगकुक भी लोगों के पसंदीदा बन गए. BTS के फैंस को आर्मी कहा जाता है. भारत में भी जंगकुक के लाखों फैंस हैं. (Image Credits- Getty Images)

(Image Credits- Getty Images)
  • 6/10

4. अकेले गाकर भी कमाया नाम

जंगकुक ने BTS के साथ गाने के अलावा अकेले भी कई हिट गाने दिए हैं. साल 2022 में उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के लिए ड्रीमर्स गाना गाया था. साल 2023 में उनका गाना सेवन रिलीज हुआ. इस गाने में रैपर लैट्टो भी थीं. यहे गाना अमेरिका के बिल बोर्ड हॉट 100 चार्ट पर पहले नंबर पर पहुंचा था. इसी साल जंगकुक का पहला सोलो एल्बम गोल्डन भी आया. इसमें 3D और स्टैंडिंग नेक्स्ट टू यू जैसे गाने थे. (Image Credits- Getty Images)

(Image Credits- Getty Images)
  • 7/10

5. कैसी है जंगकुक की पर्सनल लाइफ?

जंगकुक अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते. उनके फैमिली में मम्मी-पापा और एक बड़ा भाई है. BTS में सबसे छोटे मेंबर होने के कारण उन्हें 'गोल्डन मैक्ने'’ कहा जाता है. इसका मतलब है ग्रुप का ऐसा सबसे छोटा मेंबर जो कई काम अच्छे से कर सकता है. जंगकुक को गाने और डांस के अलावा खेलना, ड्रॉइंग करना और खाना बनाना भी पसंद है. उनकी लव लाइफ को लेकर कई बार बातें होती हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है. (Image Credits- Getty Images)

(Image Credits- Getty Images)
  • 8/10

6. कितनी है जंगकुक की नेटवर्थ?

जंगकुक गाने, एल्बम, कॉन्सर्ट और बड़े ब्रांड्स के साथ काम करके पैसे कमाते हैं. उनके सोलो गानों से भी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 70 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपये में ये रकम 600 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है. हालांकि, ये सिर्फ एक अनुमान है. जंगकुक के पास कुल कितनी संपत्ति है, इसकी सही जानकारी सामने नहीं आई है. (Image Credits- Getty Images)
 

(Image Credits- Jungkook Instagram)
  • 9/10

8. क्यों इतने पॉपुलर हैं जंगकुक?

जंगकुक अपनी आवाज, डांस और स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. उन्हें गाने के अलावा फैशन का भी शौक है. वो मशहूर फैशन ब्रांड कैल्विन क्लाइन के साथ भी काम कर चुके हैं. BTS के साथ हिट गाने देने के अलावा उन्होंने अकेले भी कई गाने गाए हैं. अपनी मेहनत और टैलेंट से जंगकुक ने बहुत कम उम्र में दुनिया भर में नाम कमाया है. आज उनके फैंस को उनके नए गानों और BTS के साथ उनकी अगली परफॉर्मेंस का इंतजार रहता है. (Image Credits- Getty Images)

Advertisement
(Image Credits- Getty Images)
  • 10/10

आज जंगकुक दुनिया भर में मशहूर हैं. उनके गाने लाखों लोग सुनते हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं. BTS के साथ उन्होंने जो पहचान बनाई, उसे अब वो अपने सोलो गानों से भी आगे बढ़ा रहे हैं. कम उम्र में इतनी बड़ी पहचान बनाना जंगकुक को बाकी सिंगर्स से अलग बनाता है. (Image Credits- Getty Images)

Advertisement
Advertisement