scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

दीदी दीदी... बोलकर मोनालिसा को लव ज‍िहाद में फंसाया, सदमे में परिवार, फरमान के खि‍लाफ

मोनालिसा
  • 1/9

'वायरल गर्ल' मोनालिसा सुर्खियों में बनी हुई हैं. जबसे उन्होंने फरमान खान संग शादी की है, वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. कोई इस रिश्ते को लव जिहाद का नाम दे रहा है. तो किसी का कहना है मोनालिसा को बहकाया गया है. 
 

Photo: Social Media
 

मोनालिसा
  • 2/9

अब मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने फरमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है एक वक्त फरमान मोनालिसा को बहन मानता था. उसे दीदी बुलाता था. 


Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 3/9

इसलिए किसी को उनके रिश्ते में होने की भनक नहीं लगी. उनका ये भी कहना है कि फरमान उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था. वहां मंदिर में दर्शन किए. उसने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी.
 

Advertisement
मोनालिसा
  • 4/9

नवभारत टाइम्स संग बातचीत में मोनालिसा के चाचा ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. फरमान ने उनके पूरे परिवार को फंसाया है. वो मोनालिसा को चुपके से गाने और रील डालकर इंप्रेस करने की कोशिश कता था. 
 

मोनालिसा
  • 5/9

फरमान ने ही मोनालिसा को केरल जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए मोटिवेट किया था. उसे बडे़-बड़े सपने दिखाए थे. फरमान ने मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ भड़काया. ताकि उनसे दूर कर उसे केरल ले जाया जा सके.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 6/9

विजय ने बताया कि उन्होंने टीवी पर देखा कि मोनालिसा ने मंदिर में शादी की है. बाद में मालूम पड़ा कि उसने मुस्लिम लड़के से शादी की है. ये जानकर उन सबके होश उड़ गए थे. उन्होंने सरकार से मदद मांगी है.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 7/9

मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद से उनके परिवार में मातम सा पसरा हुआ है. जिस तरह मोनालिसा ने अपने 6 महीने के प्यार के लिए पेरेंट्स को भुला दिया, फैमिली को ये बात सबसे शॉकिंग लगी है.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 8/9

शादी के बाद प्रेस से बात करते हुए कपल ने बताया था कि वो सेट पर मिले थे. इसी दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा. 6 महीने डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया. केरल में उन्होंने गुपचुप शादी की.


Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 9/9

मोनालिसा ने आनन फानन में शादी करने की वजह बताते हुए कहा था कि उनका परिवार दूसरी जगह शादी कराने की कोशिश कर रहा था. वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. इसलिए फरमान संग शादी कर ली. 
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement