scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

8वीं पास बना अरबपति, बुर्ज खलीफा में आलीशान घर, पत्नी के पास 40kg सोना

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 1/15

नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ है. शो में टीवी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से ज्यादा हाई प्रोफाइल जोड़ी सतीश संपाल और तबिंदा संपाल की चर्चा हो रही है. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 2/15

इंडियन-ब्रिटिश एंटरप्रन्योर कपल की लैविश लाइफस्टाइल देखकर इंटरनेट यूजर्स की आंखें फट गई हैं. सतीश की गिनती दुबई के बिलियनेयर बिजनेसमैन में होती है. उनकी पार्टियों में बॉलीवुड सेलेब्रिटी डांस करते हैं. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 3/15

उनका कहना है वो बॉलीवुड नहीं जाते, बॉलीवुड उनके पास आता है. सेलेब्रिटीज उनके दोस्त हैं. सतीश का कहना है पैसा भगवान नहीं होता, लेकिन भगवान से कम भी नहीं होता. आखिर में पैसा बोलता है.
 

Advertisement
सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 4/15

तबिंदा ने शो के एक एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश से कहा कि उनके पास 40 किलो सोना है. ये सुनकर एक्ट्रेस का मुंह खुला रह जाता है. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 5/15

तबिंदा का कहना है- अगर रोजाना पत्नी अपने पति के पैर छूती है तो घर में बहुत लक्ष्मी आती है. इसलिए वो सतीश के उठने से पहले उन्हें रोजाना फुट मसाज देती हैं. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 6/15

तबिंदा ने कहा- आज तक ये रिचुअल मैंने मिस नहीं किया है. मैं चाहती हूं सतीश प्रिंस की तरह उठे. सतीश अपनी आंखें तभी खोलते हैं, जब मैं 10-15 मिनट उनके पैरों की मसाज करती हूं.
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 7/15

इंटरनेट पर शो की ये क्लिप वायरल हो रही है. किसी ने इस खुलासे को ड्रामा और कैमरे के लिए एक्ट बताया. तो कई यूजर्स की हंसी बंद नहीं हो रही है. लोगों को तबिंदा के संस्कारी होने पर डाउट है.
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 8/15

तबिंदा ने ये भी बताया कि सतीश हर साल उन्हें 3 किलो सोना देते हैं. सतीश को सोना खरीदना पसंद है. इसलिए वो पत्नी को इसे गिफ्ट करते हैं.
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 9/15

सतीश और तबिंदा की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने बेला रखा है. कपल तब चर्चा में आया जब उन्होंने 1 साल की बेटी को कस्टम पिंक रॉल्स रॉयस गिफ्ट की.
 

Advertisement
सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 10/15

सतीश दुबई में ANAX होल्डिंग के फाउंडर और चेयरमैन हैं. उनकी पत्नी ANAX कैपिटल की फाउंडर और डायरेक्टर हैं. दोनों दुबई की लैविश बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में रहते हैं. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 11/15

दुबई के पॉश इलाके 'दुबई हिल्स' में उनका एक लग्जूरियस पेंटहाउस भी है. सतीश और तबिंदा ने शो देसी ब्लिंक में दुबई की हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल और देसी सर्कल को दिखाया है. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 12/15

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे सतीश 80 हजार लेकर दुबई गए थे. सतीश 8वीं क्लास तक पढ़े हैं. उन्हें पढ़ने में कोई इंटरेस्ट नहीं था. लेकिन सतीश के सपने बड़े थे.
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 13/15

15 की उम्र में उन्होंने इंडिया में किराने की दुकान से पैसा कमाने की शुरुआत की थी. इसके बाद वो दुबई मूव हुए. उन्हें वहां रहते हुए 16 साल हो गए हैं. आज वो बिलियनेयर हैं. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 14/15

उनकी पत्नी ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं. धर्म की वजह से पहले तबिंदा की फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. लेकिन जैसे सतीश सक्सेसफुल होते गए. तबिंदा के घरवाले मान गए. 
 

सतीश संपाल और तबिंदा संपाल
  • 15/15

All Photos: Instagram @satish.sanpal
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement