अफगानिस्तान की ब्यूटी क्वीन सदफ शंकर डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' में गर्दा उड़ा रही हैं. शो में सदफ का बेबाक अंदाज और बिंदास एटीट्यूड लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
सदफ जितनी बिंदास हैं वो उतनी ग्लैमरस भी हैं. सदफ ने अब बिकिनी में अपनी कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
सदफ रेड कलर की हल्टर नेक बिकिनी टॉप और ब्लैक बिकिनी बॉटम में दिखीं. सदफ ने बिकिनी बॉटम संग नेट का स्कार्फ भी टीम अप किया है.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
स्लीक हेयर और ट्रेंडी जूलरी में वो डीवा लग रही हैं. बिकिनी में सदफ बीच पर किलर पोज देती नजर आईं. उनका अंदाज देखते ही बनता है.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
सदफ के एक्सप्रेशन, पोज.. ऑन पॉइंट हैं. वो अपनी टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट करती दिखीं. फैंस सदफ के बोल्ड बिकिनी लुक पर दिल हार रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
सदफ शंकर की बात करें तो वो अफगानिस्तान की रहने वाली हैं. मगर पिछले करीब 10 सालों से वो इंडिया में ही रह रही हैं. वो अब इंडिया को ही अपना घर मानती हैं.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)
अफगानिस्तान की सदफ मुस्लिम होकर भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं. इसलिए उन्होंने अपने नाम में शंकर भी जोड़ लिया है. सदफ पूजा-पाठ भी करती हैं और व्रर्त भी रखती हैं.
(Photo: Instagram @sadhaafshankar)