scorecardresearch
 

90 करोड़ लेकर जस्टिन बीबर ने कोचेला में तोड़े रिकॉर्ड, गाने के नाम पर चला दिया यूट्यूब

कोचेला 2026 में जस्टिन बीबर ने रिकॉर्ड तो बनाए, लेकिन उनका परफॉर्मेंस विवादों में घिर गया. 10 मिलियन डॉलर (तकरीबन 90 करोड़) फीस लेने के बावजूद फैंस ने उन्हें ‘आलसी’ और ‘बोरिंग’ बताया.

Advertisement
X
जस्टिन बीबर को सुनने पड़े ताने (Photo: PTI)
जस्टिन बीबर को सुनने पड़े ताने (Photo: PTI)

जस्टिन बीबर ने कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2026 में रिकॉर्ड तो बनाए ही, लेकिन उनका परफॉर्मेंस विवादों में भी घिर गया. पिछले साल के आखिर में खबर आई थी कि जस्टिन बीबर को कोचेला हेडलाइन करने के लिए करीब 10 मिलियन डॉलर (तकरीबन 90 करोड़) दिए गए. 

उस समय उनके करीबी ने इसे ग्राउंडब्रेकिंग डील बताया था. सोर्स के मुताबिक, 'कोचेला हेडलाइन करना और इसकी सक्सेस ये दिखाती है कि जस्टिन अपने करियर के नए दौर में हैं, जहां वो पूरी तरह कंट्रोल में हैं.'

रिकॉर्ड के साथ आया विवाद

जस्टिन बीबर ने जहां इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल किए, वहीं उनके लाइव शो को लेकर फैंस के बीच नाराजगी भी देखने को मिली.

शनिवार रात के शो में 32 साल के जस्टिन ने शुरुआत लैपटॉप के सामने बैठकर की. उन्होंने अपने पुराने यूट्यूब वीडियोज चलाए और उसी के साथ 'बेबी' और 'नेवर से नेवर' जैसे गानों पर परफॉर्म किया. ये उनके करियर की शुरुआत और यूट्यूब से मिली पहचान को ट्रिब्यूट माना गया.

जस्टिन ने अपने बचपन और शुरुआती दिनों के वीडियोज भी दिखाए और लाइव ऑडियंस से बात करते हुए पूछा कि वो उनके साथ कितने पुराने समय तक जाना चाहते हैं.

Advertisement

फैंस ने कहा- 'आलसी'

हालांकि, इस अनोखे अंदाज को लेकर फैंस का रिएक्शन मिला-जुला रहा. ज्यादातर लोगों ने उनके परफॉर्मेंस को आलसी करार दिया. उनका कहना था कि ये काफी कमजोर परफॉर्मेंस थी.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- परफॉर्मेंस की क्वालिटी में इतना फर्क. जस्टिन बीबर सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले आर्टिस्ट हैं और ये दे रहे हैं? वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा- जस्टिन बीबर ने कोचेला से 10 मिलियन डॉलर लेकर यूट्यूब से गाने चला दिए. एक और यूजर ने लिखा- इतना बड़ा हेडलाइन शो और इतना बोरिंग परफॉर्मेंस.

लुक और सॉन्ग चॉइस पर भी सवाल

जस्टिन के लुक ने भी लोगों को चौंकाया. वो शॉर्ट्स, सनग्लासेस और हुडी पहनकर स्टेज पर पहुंचे, जो इतने बड़े शो के हिसाब से काफी कैजुअल माना गया. उन्होंने अपने 2025 के एल्बम 'स्वैग 2' के कुछ गाने गाए, फिर अपने पुराने हिट्स पर शिफ्ट हुए. लेकिन फैंस को वो एनर्जी और ग्रैंडनेस नहीं दिखी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

जस्टिन बीबर ने कोचेला 2026 में रिकॉर्ड तो जरूर बनाए, लेकिन उनका परफॉर्मेंस उतना ही विवादों में भी रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement