scorecardresearch
 
Advertisement

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, सूरत से 2 पिस्तौलें और कारतूस बरामद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, सूरत से 2 पिस्तौलें और कारतूस बरामद

मुंबई क्राइम ब्रांच को टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर दो पिस्तौलें और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जांच अधिकारियों को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सूरत में यह विशेष अभियान चलाया गया.

Advertisement
Advertisement