बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले करीब 45 मिनट तक पुष्पा पार्क के पास रुककर इंतजार किया था. आरोपियों ने हमले से पहले पूरे इलाके की अच्छे से रेकी की थी ताकि उनका निशाना न चुके. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास एक ऐसी जगह पर बाइक छोड़कर फरार हो गए जहां सीसीटीवी कैमरे की नजर नहीं पड़ रही थी.