मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर और दहशत का माहौल है. यह घटना उस वक्त घटी जब संडे को टाइगर श्रॉफ जुहू में फुटबॉल खेलकर अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, गनीमत यह रही कि टाइगर श्रॉफ समय रहते नीचे झुक गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.