जुहू में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपित पांच लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. इस घटना में बिश्नोई गैंग के सदस्यों शुभम लोंकर, आरजू बिश्नोई और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. एक पोस्ट में इस फायरिंग की बात कही गई थी, हालांकि मुंबई पुलिस ने उसे आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है.