scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की शाम को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अचानक फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे और कुछ लोग वहां वीडियो भी बना रहे थे. प्रत्यक्षदर्शी महिला सलमा के अनुसार वह हर रविवार वहां आती हैं. उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे खेल खत्म होने के बाद एक बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था. तभी टाइगर श्रॉफ अपनी कार में बैठकर निकलने वाले थे कि अचानक हमलावर वहां पहुंचा और उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

Advertisement
Advertisement