scorecardresearch
 
Advertisement

नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, विदाई देने पहुंचे कई दिग्गज

नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, विदाई देने पहुंचे कई दिग्गज

मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. कल रात पुणे के पास डोंजे स्थित उनके फार्म हाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी. नाना पाटेकर का गोवा में दिल का दौरा पड़ने (कार्डिएक अरेस्ट) से 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. उनका पार्थिव शरीर जब गोवा से पुणे एयरपोर्ट पहुंचा, तो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अंतिम संस्कार के समय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, चंद्रकांत पाटिल समेत राज्य के कई बड़े नेता और मंत्री पुणे पहुंचे थे.

Advertisement
Advertisement