scorecardresearch
 

रोमांस करने से डरते हैं हीरो? कंगना से क‍प‍िल शर्मा का सवाल, जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

बीते 20 सालों में कंगना ने अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ बेबाक बयानों से भी फैंस का दिल जीता है. साल 2021 में जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'थलाइवी' को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं, तो भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

Advertisement
X
कंगना रनौत और कपिल शर्मा (Photo: Instagram/Screengrab)
कंगना रनौत और कपिल शर्मा (Photo: Instagram/Screengrab)

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड में कदम रखे उन्हें अब 20 साल पूरे हो चुके हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी. बीते सालों में कंगना ने अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ बेबाक बयानों से भी फैंस का दिल जीता है. साल 2021 में जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'थलाइवी' को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं, तो भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उन्होंने अपने तीखे जवाबों से खुद कपिल शर्मा की बोलती ही बंद कर दी थी.

कंगना ने की कपिल की बोलती बंद

एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने कंगना रनौत से उनकी हाई सिक्योरिटी के बारे में मजाक किया था. उन्होंने पूछा, 'आपके जो हीरो आपके साथ रोमांस कर रहे थे, वो डर नहीं जाते?' इस पर कंगना ने उन्हें शानदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'उनकी नियत साफ है, आपके जैसे नहीं सोचते वो लोग.' एक्ट्रेस के इस जवाब पर सब जोर-जोर से हंसने लगे. कपिल शर्मा की बोलती ही बंद हो गई, वो तुरंत टॉपिक बदलते हुए कंगना से बैठने का अनुरोध करने लगे.

इसी एपिसोड में कंगना ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर बैन होने को लेकर भी बात की थी. उन्होंने कहा था, 'ये बात तो सच ही है. जब कोरोना नहीं था, तब मैं अच्छी-खासी बिजी थी. जब कोरोना आया, तब मैं ऐसी वेल्ली हो गई.'

Advertisement

इस फिल्म में आएंगी नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रनौत जल्द ही अपनी हिट फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 'क्वीन 2' ओरिजिनल फिल्म की कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगी. ये सेल्फ डिस्कवरी और आजादी की थीम्स पर आधारित होगी. कंगना का किरदार 'क्वीन 2' में एक बड़े शहर की लड़की के रूप में दिखाया जाएगा. 

एक सूत्र के मुताबिक, 'क्वीन 2 में कंगना का किरदार रानी छोटे टाउन की लड़की नहीं, बल्कि बड़े शहर की लड़की होगी. वह स्मार्ट, मजबूत और मजेदार होगी, लेकिन कहानी का एक मोड़ उसे आत्म-खोज की राह पर भेज देगा. यह फिल्म दिखाएगी कि वह अपने व्यक्तित्व, खुद को समझने की शक्ति और साहस के जरिए जिंदगी में कैसे जीत पाती है. पहली फिल्म में वह अकेले पेरिस और एम्स्टर्डम घूमने गई थीं, जबकि इस बार की यात्रा भारत के विभिन्न शहरों में होगी.' हालांकि अभी तक 'क्वीन 2' को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement