scorecardresearch
 

कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर बोले विक्की कौशल, खुद को बताया बेटे का 'चीयरलीडर'

एक इवेंट में विक्की कौशल ने अपने 3 महीने के बेटे विहान के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वे चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी और मदरहुड दोनों के ही दौरान 'योद्धा' की तरह काम किया है. यहां नेहा धूपिया ने उनसे पूछा, 'ब्रैंड न्यू डैड बनना कैसा लग रहा है?'

Advertisement
X
विक्की ने की पत्नी कटरीना की तारीफ (Photo: ITG)
विक्की ने की पत्नी कटरीना की तारीफ (Photo: ITG)

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से बहुत खुश हैं. कपल के बेटे विहान का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था. विक्की और कटरीना ने दिसंबर में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई थी. इस मौके पर एक्टर ने बताया था कि वे 'नींद की कमी' से जूझ रहे हैं. लेकिन छोटे बच्चे के आने से वे बहुत आनंदित और आभारी हैं.

अब एक हालिया इवेंट में 'उरी' एक्टर ने अपने 3 महीने के बेटे विहान के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वे चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी और मदरहुड दोनों के ही दौरान 'योद्धा' की तरह काम किया है. विक्की कौशल हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां नेहा धूपिया ने उनसे पूछा, 'ब्रैंड न्यू डैड बनना कैसा लग रहा है?'

विक्की ने कटरीना को क्यों कहा वॉरियर?

विक्की कौशल ने जवाब दिया, 'वह (विहान) अभी तीन महीने का है, तीन महीने के बच्चे के साथ एक पिता को बहुत कम काम करना पड़ता है, मैं बस चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहा हूं और इंतजार कर रहा हूं कि वह बड़ा हो जाए ताकि मैं ज्यादा योगदान दे सकूं.'

Advertisement

उन्होंने पत्नी कटरीना कैफ की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'अभी मां ही सुपरहीरो की तरह काम कर रही हैं. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान योद्धा की तरह काम किया है और मां के रूप में भी योद्धा बनी हुई हैं. मैं उन पर बहुत गर्व करता हूं और उनसे बहुत प्यार करता हूं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इससे पहले जीक्यू इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने जीवन के इस नए पड़ाव के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, 'इस साल पिता बनना मेरे 2025 का सबसे बड़ा पल है. यह एक जादुई एहसास है. मुझे हमेशा लगता था कि जब समय आएगा, तो मैं बहुत भावुक और उत्साहित हो जाऊंगा, लेकिन सही में यह मेरी जिंदगी का सबसे ग्राउंडिंग पल रहा है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विहान को पाकर खुश है कपल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी. 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट बारवाड़ा में एक प्राइवेट सेरेमनी में ये शादी हुई. इसमें दोनों के परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल थे.

कपल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान का स्वागत किया था. इंस्टाग्राम पर फैंस और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हमारा खुशी का गुलदस्ता आ गया है. असीम प्यार और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. 7 नवंबर 2025.' बाद में दोनों ने एक और पोस्ट में ऐलान किया था कि बेटी का नाम विहान कौशल है. इस पोस्ट में विहान के नन्हे हाथ की झलक मिली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement