scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफ‍िस पर 'अस्सी' की धीमी रफ्तार, तापसी ने की गुजारिश- विचलित करेगी, मगर देखिए जरूर

तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऑडियंस से अपनी फिल्म 'अस्सी' देखने की रिक्वेस्ट कर रही हैं. उनका कहना है कि ये फिल्म थोड़ा अनकम्फर्टेबल जरूर करेगी, मगर सभी इसे एक बार जरूर देखें.

Advertisement
X
तापसी की 'अस्सी' (Photo: Instagram/@taapsee)
तापसी की 'अस्सी' (Photo: Instagram/@taapsee)

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपनी नई फिल्म 'अस्सी' लेकर आए, जो समाज के एक अहम मुद्दे को दर्शकों के सामने लाती है. फिल्म की कहानी देशभर में महिलाओं के साथ होने वाले रेप पर है, जिसे डायरेक्टर ने अपने बेबाक स्टाइल से प्रेजेंट किया है. फिल्म को हर तरफ से सिर्फ पॉजिटिव ही रिस्पॉन्स मिल रहा है.  

'अस्सी' के रिव्यूज पर क्या बोलीं तापसी?

तापसी पन्नू स्टारर 'अस्सी' को काफी कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. फिल्म का कलेक्शन भी उस मुताबिक ठीक-ठाक है. 20 फरवरी को रिलीज हुई ये फिल्म, थिएटर्स में अपना एक हफ्ता गुजार चुकी है. अब तापसी ने अपनी फिल्म को और लोगों तक पहुंचाने के लिए एक खास वीडियो बनाया है. 

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से अपनी फिल्म एक बार देखने की रिक्वेस्ट कर रही हैं. तापसी का कहना है कि भले ही इसका सब्जेक्ट उन्हें अनकम्फर्टेबल कर सकता है, लेकिन उन्हें ये फिल्म याद रहेगी. वीडियो में तापसी ने 'अस्सी' को मिल रही तारीफों पर कहा, 'इतने प्यारे-प्यारे मैसेज, इतने अच्छे-अच्छे रिव्यू… और सबसे जरूरी बात, कितने सारे लोगों ने इस मुद्दे को अपना ही मुद्दा मान लिया है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

'कितने सुंदर आर्टिकल और वीडियो बने हैं, मैंने सब देखे, सब पढ़े. शायद आपने भी देखे होंगे, पढ़े होंगे. अगर इतने सारे लोग इतने प्यार और जोश से, इतनी गहराई से लिख रहे हैं… तो जरूर कुछ तो बात होगी ना? अगर आपको लगे कि देखना तो बनता है कि ये कौन सी फिल्म है जिसके बारे में इतने लोग इतने गहरे तरीके से बात कर रहे हैं, तो एक बार जरूर देख लो. शायद ये फिल्म आपसे भी कुछ कहे, आपसे भी बात करे.' 

तापसी की क्या है अपील?

तापसी ने आगे कहा, 'अगर आपको ये फिल्म अच्छी लगे, या जैसी भी लगे, लिखना जरूर. मैं जरूर देखना चाहूंगी. आने वाले वीकेंड में, उम्मीद करते हैं कि आपके पास थोड़ा समय हो इस फिल्म को देखने के लिए. थोड़ा अनकम्फर्टेबल कर सकती है, पर याद रहेगी. शायद इतना कॉन्फिडेंस अब आ गया है हमें ये कहने में. मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे एक मौका देंगे. मैं अपने रिव्यू और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करूंगी.'

बात करें फिल्म 'अस्सी' की, तो इसमें कनी कुश्रुति, जीशान आयूब, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह और रेवती जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement