scorecardresearch
 

युवराज सिंह मानते हैं भाई, दयालु हैं MS धोनी, बोला- शाहरुख खान का एक्स बॉडीगार्ड

शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान ने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई रहस्यों का खुलासा किया है. यासीन ने एम एस धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के साथ काम करने का भी अनुभव शेयर किया है.

Advertisement
X
बॉडीगार्ड्स ने बताई क्रिकेटर्स की सच्चाई (Photo: Instagram @yaseenkhanykps)
बॉडीगार्ड्स ने बताई क्रिकेटर्स की सच्चाई (Photo: Instagram @yaseenkhanykps)

शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे हैं. यासीन ने बताया कि सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सैलरी बढ़ा-चढ़ाकर बताई जाती है. उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई इंडियन क्रिकेटर्स के लिए भी काम किया है. यासीन ने एम एस धोनी और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स की रियल साइड बताई है. 

भाई मानते हैं क्रिकेटर्स 
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में यासीन ने बताया कि कई क्रिकेटर्स मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. बहुत कम क्रिकेट अमीर घराने से हैं. जब आप इन क्रिकेटर्स के साथ वक्त बिताते हैं, तो आसपास का माहौल बहुत सिंपल बन जाता है. पिछले 7-8 सालों में मैंने कई बार विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा को सेक्योरिटी दी है. जब भी इन्हें जरूरत हुई. 

यासीन ने कहा कि वो खान्स के अलावा युवराज सिंह से गहरा बॉन्ड शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं युवराज सिंह के काफी क्लोज हूं. वो मुझे अपने भाई की तरह मानते हैं. उनकी शादी के बाद मुझे ज्यादा काम मिलने लगा. सेलिब्रिटीज की शादियों के लिए भी काम मिला. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. 

Advertisement

यासीन ने कहा कि धोनी बहुत ज्यादा दयालु और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. उनकी टीम में जितने भी लोग काम करते हैं. वो सभी के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं. हाल ही में उन्होंने मेरी टीम के एक मेंबर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. धोनी ने केक और गिफ्ट्स लाकर टीम मेंबर के बर्थडे को स्पेशल बना दिया, जिसके बाद वो भावुक होकर रोने लगा. अगर वो आपके साथ बैठे हैं कंधे पर हाथकर आपका जन्मदिन मनाएंगे. एक आम इंसान के लिए बहुत बड़ी बात है. ऐसे लोग बहुत कम देखे जाते हैं. 

यसीन ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का किस्सा भी बताया. उन्होंने बताया कि विराट की शादी में एक आदमी महाराज के लुक में वेन्यू में घुसा था. उनकी टीम को शक हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ लिया गया. 

यासीन ने करीब एक दशक तक शाहरुख खान के लिए काम किया. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की पूरी फैमिली बहुत अच्छी है. कभी सेलिब्रिटीज की सुरक्षा करने यासीन अब बिजनेसमैन बन चुके हैं और उनकी अपनी सेक्योरिटी फर्म है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement