CBSE Class 12 result 2026 CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं.
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अगर आप या आपका कोई अपना इन 1.6 लाख छात्रों की लिस्ट में शामिल है,तो घबराएं नहीं. आपके पास अभी भी ये विकल्प मौजूद हैं:
कंपार्टमेंट परीक्षा
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं,उन्हें बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए अपना साल बचाने का मौका देगा. यह परीक्षाएं जुलाई में आयोजित हो सकती हैं. इसका रिजल्ट अगस्त में आ जाएगा जिससे आपको एडमिशन आसाम से मिल जाएगा.
री-इवैल्यूएशन
वहीं, अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी ठीक से नहीं जांची गई, तो आप पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
NIOS (ओपन बोर्ड)
अगर आप सीबीएसई से फिर से परीक्षा नहीं देना चाहते हैं, तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) बेहतरीन विकल्प है.
सीबीएसई कक्षा 12 के रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत अंक कम है. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली, सख्त डिजिटल मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रियाओं में सख्ती के कारण कुल अंकों में गिरावट आई है.
सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस साल 1,63,800 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है जिसमे प्रयागराज सबसे ऊपर है.
प्रयागराज — 16.76%
दिल्ली ईस्ट — 12.57%
बेंगलुरु — 12.14%
पंचकूला — 12.30%
लुधियाना — 11.42%
रायपुर — 10.35%
रांची — 9.67%
लखनऊ — 9.30%
चेन्नई — 9.23%
पटना — 9.13%
पुणे — 8.66%
अजमेर — 8.44%
नोएडा — 8.06%
गुवाहाटी — 7.35%
दिल्ली वेस्ट — 5.65%
विजयवाड़ा — 5.44%
अहमदाबाद — 5.41%
गुरुग्राम — 4.52%
देहरादून — 4.30%
तिरुवनंतपुरम — 3.38%
सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करने का फैसला लिया है और न ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन छात्रों ने अपने विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं, उनमें से टॉप 0.1% विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
केंद्रीय विद्यालय– 98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय – 98.47%
सरकारी विद्यालय – 89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त – 86.07%
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल – 85.55%
स्वतंत्र विद्यालय – 84.22%
सीबीएसई 12वीं क्लास में 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हो गए हैं. इस साल पास प्रतिशत 85.20% रहा है. यह पिछले साल के पास प्रतिशत से कम है. पिछले साल पास प्रतिशत 88.39% था.
सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में इस बार 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है.
सीबीएसई 12वीं के परिणाम में 94,028 बच्चों ने 90% या इससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं. इसके अलावा 17,113 ऐसे स्टूडेंट्स जिनके 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर है.
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
उमंग ऐप
12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. CBSE ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए.
- लड़कियों का पास परसेंट 88.86%
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13%
मतलब, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है.
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी करता है. लेकिन ऐसा नहीं है. बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12 के लिए कोई आधिकारिक टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है. कोरोना महामारी के बाद से सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था, जो अब तक चली आ रही है.
CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की की जरूरत होती है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना एग्जाम रोल नंबर,स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ (DOB) की जरूरत होती है. ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होती है, इसलिए रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें.
अगर कोई छात्र अपने CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 से खुश नहीं है,तो वह रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले मार्क्स वेरिफिकेशन कराना होगा. इसके बाद छात्र अपनी आंसर-शीट की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन अगर फिर भी नंबर को लेकर संदेह हो,तो री-चेकिंग या री-असेसमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है.
बता दें कि डिजिलॉकर पर भी Coming Soon का बोर्ड लटक गया है. ऐसे में यहां रिजल्ट का लिंक जैसे ही एक्टिव होगा. आप अपने रोल नंबर के जरिए नीते बताए स्टेप्स के जरिए परिणाम देख सकेंगे-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं.
अब होमपेज पर आपको लॉगिन का लिंक नजर आएगा.
यहां अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगइन करें. अगर लॉगिन अकाउंट नहीं हैं, तो पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लें.
इसके बाद CBSE Class XII Result 2026 पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें.आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज आने की पूरी संभावना है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दो सालों का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट 13 मई को ही जारी किया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी आज ही रिजल्ट आ जाएगा.